Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आखिर क्यों इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला जीतना आमिर के लिए होगी ‘सर्वश्रेष्ठ याद’

खेल डेस्क। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के सामने एक बार फिर वहीं टीम (इंग्लैंड) है जिसके सामने उन्हे अपने स्पॉट फिक्सिंग मामले में जेल जाना पड़ा था और उन्हे पांच साल तक का प्रतिबंध झेलना पड़ा था, लेकिन इस बार इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे आमिर का लक्ष्य सिर्फ इस मैच को जीतकर एक सुनहरी याद अपने साथ ले जाने का है। हेडिग्ले में होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में आमिर का लक्ष्य सिर्फ इस मैच को जीत कर श्रृंखला को यादगार बनाने पर होगा।

अपनी ;ब्लैक ड्रेस पर उठे सवालों के बाद भी आगे इसी ड्रेस में खेलती नजर आएंगी सरेना

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने इंग्लैंड में अपने क्रिकेट कॅरियर का सबसे शानदार और सबसे बुरे दोनों ही दौर देखे हैं। इस मैच को जीतने को लेकर आमिर को भी उम्मीद है। आमिर को उम्मदी है कि टीम दूसरा टेस्ट मैच जीतेगी जो उनकी ;सर्वश्रेष्ठ यादों में एक होगा। आमिर ने यह भी कहा कि, ; अगर हम यह मैच जीतते है तो मुझ लगेगा कि यह मेरी जिंदगी का सर्वश्रेष्ठ क्षण होगा।

रिद्धिमान साहा नहीं होंगे अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भारतीय टीम का हिस्सा

उल्लेखनीय है कि इससे पहले लार्ड्स के मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में आमिर ने शानदार गेंदबाजी की थी। पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में मिली जीत के लिए आमिर ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने मैच की पहली पारी में एक और दूसरी पारी में चार विकेट लिए थे। पाकिस्तान ने यह मैच नौ विकेट से जीता था।

प्रदेश के किसानों की स्थिति सुधारने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की शुरूआत

इंग्लैंड में ही पाएं गए थे स्पॉट फिक्सिंग के दोषी: आमिर ने साल 2010 में ं इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स के मैदान पर उनहें स्पॉट फिक्सिग मामले में दोषी पाया गया था। जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था और उन पर पांच साल का प्रतिबंध लगा था।