Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड दौरे की इस तरह तैयारी कर रहे हैं पूर्व भारतीय कप्तान धोनी

बेंगलुरु। पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इस समय इंग्लैंड दौरे की तैयारी के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में जमकर पसीना बहा रहे हैं। हाल ही में भारतीय टीम में चयन का मानक यो-यो टेस्ट पास करने वाले एमएस धोनी इस बार पूरी टीम के साथ नहीं बल्कि एकांत में बल्लेबाजी का कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।

इस टीम को फुटबॉल विश्व चैम्पियन के रूप में देखना चाहते हैं युवराज

उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में सैकड़ों गेंदों का सामना किया। इसमें से लगभग 70 फीसदी गेंदें थ्रो -डाउन से की गई थी। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने शुक्रवार को वनडे टीम के खिलाडिय़ों के साथ यो यो टेस्ट दिया था और अन्य खिलाडिय़ों के जाने के बाद भी वह यहां रूके रहे और जमकर अभ्यास किया।

पॉल स्टर्लिंग की तूफानी पारी के बावजूद आयरलैंड को नहीं मिली जीत

दाएं हाथ के विस्फोटकबल्लेबाज धोनी सोमवार को थ्रो डाउन विशेषज्ञ रघु और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के साथ राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पहुंचे। यहां पर लगभग ढाई घंटे तक उन्होंने थ्रो-डाउन पर जमकर अभ्यास किया। शार्दुल ठाकुर भी बीच बीच में धोनी को गेंदबाजी करते रहे। इस दौरान एक अन्य तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने भी पूर्व भारतीय कप्तान धोनी को गेंदबाजी की।

थ्रो-डाउन के दौरान धोनी ने शॉर्ट तथा बैक लेंथ गेंदों का बखूबी समाना किया। इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान ने कुछ गेंदों को रक्षात्मक तरीके से खेला। अभ्यास के दौरान उन्हें गेंदों पर तेजी से प्रहार करते हुए भी देखा गया।

फेडरर ने साबित की बादशाहत, जीता 98वां एटीपी खिताब

गौरतलब है कि विश्व के दिग्गज खिलाड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए एकांत में अभ्यास करना पसंद करते हैं। इस मामले में धोनी द्वारा एकांत में अभ्यास करना कोई नई बात नहीं है।

इससे पहले भारत के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के आखिरी के कुछ वर्षों में मुंबई के ब्रांद्रा कुर्ला परिसर में एकांत में अभ्यास करना पसंद करते थे।महेन्द्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब वह भारतीय टीम की ओर से केवल सीमित ओवरों का क्रिकेट ही खेलते हैं।