Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले इस ख़ास शख्स से मिले शिखर धवन

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर हैं. भारत को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले आयरलैंड के खिलाफ भी सीरीज खेलनी है. वही इस सीरीज के पहले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने अपने कोच मदन शर्मा  से मिले. इस दौरान उन्होंने ये फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया.

फोटो शेयर की सोशल मीडिया पर 

इंग्लैंड के दौरे पर जाने से पहले धवन ने अपने बचपन के कोच के साथ फोटी शेयर की. इस दौरान उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि  इंग्‍लैंड के खिलाफ पहला मैच कुछ दिनों बाद शुरू होगा. भारत से निकलने से पहले मैं अपने बचपन के कोच मदन शर्मा से मिला और उनसे आशीर्वाद लिया . आप को बता दे धवन इस समय बेहद शानदार फॉर्म में है. वो क्रिकेट  के तीनों फॉर्मेट में रन बना रहें है.

इंग्लैंड में इस बार करना चाहेंगे अच्छा प्रदर्शन 

धवन का प्रदर्शन हाल में ही बेहद शानदार रहा हैं. ऐसे में धवन इस बार इंग्लैंड में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे. धवन के साथ उनके फैन्स भी गब्बर  को फॉर्म में देखना चाहते है. वही अगर इंग्लैंड में उनके पिछले प्रदर्शन की बात करें तो उनका प्रदर्शन ख़राब रहा था. पिछले दौरे पर टेस्‍ट सीरीज में धवन ने 20.33 की औसत से तीन मैचों मं महज 122 रन बनाए थे. वनडे मैचों में धवन की बल्‍लेबाजी में सुधार हुआ और उन्‍होंने 51.66 की औसत से 155 रन बनाए. धवन से भारतीय टीम को काफी उम्‍मीदें हैं. उन्‍होंने इस सीरीज से पहले अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

आप को बता दे कि एक अगस्‍त से भारत इंग्‍लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज में खेलने के लिए उतरेगा. तीन महीने के इस दौरे से पहले 27 और 29 जून को भारत को आयरलैंड के साथ दो टी-20 मैच खेलने हैं.ऐसे में धवन अच्छा प्रदर्शन कर के अपने फैन्स खुश करना चाहेंगे

The post इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले इस ख़ास शख्स से मिले शिखर धवन appeared first on SportzWiki Hindi.