Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने क्या कहा : सीरीज जीत के बाद ट्विटर पर छाई भारतीय टीम, लोगों ने उड़ाया आयरलैंड की बल्लेबाज़ी का मजाक

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज खेला गया. इस मैच में टॉस जीत कर आयरलैंड ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया. वही भारत ने आज टीम में चार बड़े बदलाव किये.भारत ने टीम में कार्तिक, राहुल, उमेश, कौल को मौका दिया . वही आयरलैंड के लिए पॉटरफील्ड ने आज टीम में वापसी की .

भारत ने दिखाया दम 

पहले बल्लेबाज़ करने उतरी भारत की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. टीम के सलामी बल्लेबाज़ विराट कोहली सिर्फ 8 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद राहुल और रैना ने टीम को संभाला. दोनों मिलकर 102 रन की साझेदारी की. इस दौरान राहुल 70 रन बना के आउट हो गए. वहीं इस दौरान उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में अर्धशतक बनाया .रैना ने 69 रन की पारी खेली.वही हार्दिक ने 9 गेंदों में 32 रन की पारी खेली.

आयरलैंड के बल्लेबाज़ फेल 

214 रन के स्कोर का पीछा करते हुए आयरलैंड के बल्लेबाज कुछ ख़ास नही कर सके. टीम के सलामी बल्लेबाज़ स्टर्लिंग डक पर आउट हो गए.वही पोटरफील्ड 14 रन बना के आउट हो गए.केविन ओ ब्रयान भी डक पर आउट हो गए .उनके आउट होने के बाद आयरलैंड का कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका और पूरी टीम 74 रन पर सिमट गई.

जानिए किसने क्या कहा 

https://twitter.com/MyFreakyTweets/status/1012752700977672193

 

The post किसने क्या कहा : सीरीज जीत के बाद ट्विटर पर छाई भारतीय टीम, लोगों ने उड़ाया आयरलैंड की बल्लेबाज़ी का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.