खेल डेस्क। अपने बल्ले के दम पर नित नई ऊंचाइयों को हासिल करने वाले भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली अब एक नए ब्रांड के साथ जुड़ गए हैं।जी हां, भारतीय क्रिकेट की नई रन मशीन विराट कोहली को अब फिलिप्स इंडिया ने सोमवार को अपने ;मेल ग्रूमिंग प्रोडक्ट का ब्रांड दूत नियुक्त किया है।
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से बाहर हुया ये भारतीय तेज गेंदबाज
भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शूमार हो रहे विराट कोहली ने इस संबंध में कहा कि फिलिप्स जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड से जुडक़र मैं खुश हूं। इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु की ओर से खेलने वाले विराट कोहली ने कहा कि मुझे अपनी दाढ़ी को हमेशा स्टाइलिस रखना अच्छा लगता है, जिसके लिए मैं फिलिप्स ट्रिमर का प्रयोग करता हूं।
अब ये बिल्ला करेगा फीफा विश्व कप में भविष्यवाणी
इससे पहले कंपनी ने अपने नए उत्पादों के लॉन्च से पहले सोशल मीडिया एक अभियान चलाया था, जो वायरल हो गया था। इसमें नित नए रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले विराट कोहली दाढ़ी से अपने लगाव के बारे में बता रहे थे। इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली द्वारा अपनी दाढ़ी का बीमा कराने से संबंधित खबर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि अभी इस बारे में यह पता नहीं चल सका है कि विराट कोहली ने वास्तव में अपनी ढाढ़ी का बीमा करवाया है या नहीं।
भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी ढाढ़ी का बीमा करवाया हो या नहीं, लेकिन ये खबर जरूर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस संबंध में विराट कोहली का वीडिया सामने आने के बाद आईपीएल-11 में शानदार प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल ने ट्वीट कर भारतीय कप्तान विराट के मजे लिए थे।
सचिन ने किया खुलासा, इस तेज गेंदबाज से डरते थे सहवाग
गौरतलब है कि विराट कोहली चोट के कारण इंग्लैंड दौरे की तैयारी के लिए कांउटी क्रिकेट नहीं खेल सके हैं। इंग्लैंड दौर की तैयार करने के कारण ही उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एक मात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था।