Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने क्या कहा: इंग्लैंड ए पर शानदार जीत हासिल करने के बाद ट्विटर पर छाये मयंक अग्रवाल और इंडिया ए टीम

इंडिया ए की टीम के ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल शानदार फॉर्म में चल रहे है और अपनी शानदार फॉर्म के दम पर मयंक अग्रवाल ने इंडिया ए की टीम को मंगलवार को इंग्लैंड ए खिलाफ 102 रन के बड़े अंतर से जीत दिला दी है. आपकों बता दें, कि मयंक अग्रवाल ने टूर्नामेंट के पांच मैचों में कुल तीन शतक लगा चुके है.

मयंक के शतक से जीता भारत 

मयंक अग्रवाल ने अपनी इस टूर्नामेंट की शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए आज भी मैच में 104 गेंदों पर 112 रन का एक शानदार शतक बना डाला. उनके शतक की बदौलत इंडिया ए की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 309 रन का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया है.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ए की टीम इंडिया ए के गेंदबाजो के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई और पूरी इंग्लैंड ए की टीम 41.3 ओवर में मात्र 207 रन पर ही आल आउट हो गई. भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाये.

मयंक अग्रवाल ने लिस्टरशायर के खिलाफ भी दुसरे मैच में 151 रन का नाबाद शतक लगाया था. वही वेस्टइंडीज ए के खिलाफ चौथे मैच में भी 112 रन का शतक बनाया था. भारत की यह टूर्नामेंट के पांच मैचों में से चौथी जीत थी.

जीत के बाद ट्विटर पर छाई इंडिया ए 

The post किसने क्या कहा: इंग्लैंड ए पर शानदार जीत हासिल करने के बाद ट्विटर पर छाये मयंक अग्रवाल और इंडिया ए टीम appeared first on SportzWiki Hindi.