दुबई। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलूरु में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट में लगाए गए शतक की मदद से आईसीसी कीटेस्ट रैंकिंग में दस पायदान की छलांग लगाई है। वहीं भारतीय टीम ने इस रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार है।
बांग्लादेश टीम को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जा पाएगा ये तेज गेंदबाज
इस प्रदर्शन की मदद से भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन आईसीसी की मंगलवार को जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में 24वें स्थान पर पहुंच गए जबकि इसी मैच में शतक लगाने वाले दूसरे सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। मुरली विजय ने इस मैच में 105 रन की पारी खेली थी जिससे वह छह पायदान ऊपर 23वें स्थान पर पहुंच गए।
बारिश और ब्रेथवेट ने फेरा श्रीलंका की उम्मीदों पर पानी, दूसरा टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ
शिखन धवन ने अफगान टीम के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में 107 रन की रिकॉर्ड शतकीय पारी खेली। इस पारी के माध्यम से वह टेस्ट मैच के पहले दिन लंच से पूर्व शतक जडऩे वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे। वहीं लंच पूर्व सर्वाधिक रन बनाने का पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। सहवाग ने एक मैच में लंच से पूर्व सर्वाधिक 99 रन बनाए थे।
गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा भी एक पायदान का फायदा हुआ है। वह गेंदबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बेंगलुरू में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट में छह विकेट हासिल किए थे। भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (25वें) और उमेश यादव (26वें) की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।
अफगानिस्तान के बल्लेबाज हशमुतुल्लाह शाहिदी (111वें), स्पिनर मुजीब उर रहमान (114वें) और राशिद खान (119वें) ने भी पहली बार टेस्ट रैकिंग में अपनी जगह बनाई है। अफगानिस्तान का स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान अभी ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय में पहले और एकदिवसीय रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं।