इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेट अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए है। अर्जुन तेंदुलकर का अंडर 19 में चयन हुआ है और अब वो श्रीलंका दौरे पर जाने वाली टीम का हिस्सा बने है। आपकों बता दें की अर्जुन तेंदुलकर के अंडर 19 में सलेक्शन को लेकर भी कई सवाल खड़े हुए थे।
OMG: गांगुली ने विराट के लिए बोल दी ये बात की शायद अब दोनों के बीच नहीं रहे...
उधर भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैड दौरे पर अपने अभ्यास सत्र में भाग लिया जहां सबकी निगाहे भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर नहीं थी बल्कि वहां मौजूद सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर थी जो भारतीय टीम के लिए आयोजित किए गए नेट सत्र में हिस्सा ले रहे थे। अर्जुन ने यहां अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को अभ्यास कराया।
इसी दौरान भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री भी 18 साल के बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को गुर सिखाते हुए नजर आए।
गौरतलब हो की अर्जुन तेंदुलकर जुलाई में श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली भारत की अंडर -19 टीम में चुने गए है और वो वहां आयोजित होने वाली दो चार दिवसीय मैचों में हिस्सा लेंगे, लेकिन वह पांच मैच खेलने वाली एकदिवसीय अंडर 19 टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
इससे पहले भी अर्जुन को लेकर अंडर 19 के नए गेंदबाजी कोच सनथ कुमार ने कहा था की उनका बर्ताव अर्जुन के साथ वैसा ही होगा जैसा अन्य खिलाड़ियों के साथ होगा। उन्होंने कहा की अर्जुन भी उनके लिए सभी खिलाड़ियों की तरह है और उनके साथ वैसा ही व्यवहार होगा जैसा अन्य खिलाड़ियों के साथ किया जाएगा।
पंजाब का ये खिलाड़ी हुआ आयरलैंड टीम में शामिल, भारतीय टीम को देगा चुनौती
गौरतलब है की पारस म्हाम्ब्रे के इंग्लैंड में भारत ए टीम के साथ होने के कारण सनथ को अंडर-19 टीम के गेंदबाजी कोच का जिम्मा सौंपा गया है और श्रीलंका दौरे पर सनथ ही अंडर 19 टीम के साथ गेंदबाजी कोच का जिम्मा संभालेंगे।