Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस पाकिस्तानी दिग्गज गेंदबाज ने मौजूदा टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को बताया पाकिस्तान क्रिकेट की संपत्ति

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर मौजूदा दौर में विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं। मोहम्मद आमिर की गेंदबाजी धार के आगे बड़े-बड़े बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आते हैं।

मोहम्मद आमिर के अब तक के करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे गए लेकिन इस गेंदबाज ने उन सभी से पार पाते हुए वर्तमान में बहुत खास हो चुके हैं।

पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर का विश्व क्रिकेट पर जलवा

मोहम्मद आमिर साल 2010 में इंग्लैंड दौरे पर स्पॉट फीक्सिंग मामले में फंस गए। आमिर पर स्पॉट फीक्सिंग करने का आरोप लगा जिसके बाद हुई जांच में साबित होने के बाद पीसीबी ने उन्हें 5 साल तक प्रतिबंधित कर दिया। लेकिन इस खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और 5 साल के बाद एक बार फिर से वापसी की और वो इस समय नंबर वन गेंदबाज हैं।

वकार यूनिस ने की आमिर की तारीफ

मोहम्मद आमिर की जबरदस्त प्रतिभा को लेकर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने तारीफों के पूल बांध दिए हैं। वकार यूनिस ने तो मोहम्मद आमिर को पाकिस्तान की क्रिकेट की संपत्ति और मैच विनर तक करार दे दिया है।

पांच साल के प्रतिबंध के बाद वापसी करना नहीं होता आसान

वकार यूनिस ने कहा कि “पांच साल तक खेल से बाहर होने के बाद वापसी करना आसान नहीं होता है। आप 18 साल के बच्चे से पांच तक तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद फिर से वापसी कर एक गेंदबाज बनने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। और वो भी वही गेंदबाज बने जो प्रतिबंध लगने से पहले थे।”

आमिर पाकिस्तान क्रिकेट की हैं एक संपत्ति

वकार ने आगे कहा कि “खेल भी आगे बढ़ गया। ये और ज्यादा तेजी के साथ विकसित हुआ और दुनियाभर में टी-20 क्रिकेट ज्यादा खेला जा रहा है लेकिन वो एक फाइटर  हैं। मैं हमेशा क्रिकेट के लिए आमिर की वापसी का समर्थन करता था क्योंकि मुझे लगता है कि हर कोई जीवन में गलती करता है।

हम ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहां पर लोगों को माफ कर दिया जा सके और जब तक वो आगे बढ़ने के लिए सबक सीखे। वो पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक संपत्ति हैं और वो एक मैच विजेता बने हुए हैं।”

सभी फॉर्मेट में खेलने से हो सकती है देश के लिए खेलने की भूख कम

आमिर के वर्कलोड पर वकार ने कहा कि “मुझे लगता है कि आमिर के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले स्ट्राइक गेंदबाज के रूप में हर समय थोड़ा ज्यादा होता है क्योंकि वो दुनियाभर में टी-20 लीग भी खेल रहा है।

आमिर को अपने वर्कलोड से सावधान रहना होगा और अपने देश के लिए खेलने की भूख रहनी होगी। अगर आप सभी फॉर्मेट में हर समय खेलते रहते हैं तो कभी-कभी भूख कम हो सकता है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post इस पाकिस्तानी दिग्गज गेंदबाज ने मौजूदा टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को बताया पाकिस्तान क्रिकेट की संपत्ति appeared first on SportzWiki Hindi.