Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड दौरे पर रवाना हुई भारतीय टीम को फूटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने शुभकामनाएं देते हुए दिया ये नया नाम

अगले दो महीनों में भारतीय टीम यूनाइटेड किंगडम (यूके) काफी क्रिकेट खेलने वाली है। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) द्वारा कुछ दिन पहले एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए जाना था और अब यह दिन आ गया है। विराट कोहली और साथी खिलाड़ी आयरलैंड के खिलाफ पहले दो मैचों की टी-20 इंटरनेशनल मैचों की श्रृंखला खेलेंगे।

उसके बाद, मेन इ ब्ल्यू इंग्लैंड के खिलाफ भी तीन टी-20 मैचों की सीरीज के साथ शुरुआत करेंगे। व्हाइट-बॉल में भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 मैचों के अलावा तीन वनडे मैच भी खेलने वाले है और उसके बाद लाल गेंद से पांच टेस्ट मैच खेलेंगे। इस तरह ब्रिटेन के दौरे पर टीम इंडिया को काफी क्रिकेट खेलना है।

पिछली बार, एमएस धोनी ने टीम का नेतृत्व किया और वे केवल वनडे श्रृंखला 3-1 से जीत पाए थे। जबकि एकमात्र टी-20 मैच में इंग्लैंड ने बाजी मारी थी। साथ ही टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 3-1 से हराया था। उन्होंने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में बहुत अच्छी तरीके से दूसरा टेस्ट जीता।

इसके साथ ही कल भारतीय क्रिकेट टीम ब्रिटेन के लंबे दौरे के लिए निकल गयी है जहाँ कप्तान विराट कोहली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट की है जिसमें वो धोनी और शिखर धवन के साथ नजर आ रहे है। कोहली ने पोस्ट में फोटो के साथ सिर्फ इतना ही लिखा है, “ऑफ़ वी गो. यूके बाउंड!” इस पोस्ट पर कोहली और टीम इंडिया के खिलाड़ियों को सभी ने बधाई दी है। तो फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने भी बधाई दी है।

यहाँ देखिये विराट कोहली की पोस्ट

Off we go. UK Bound! 👍💪 @mahi7781 @shikhardofficial @arunkanade

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Jun 23, 2018 at 12:33am PDT

यहाँ देखिये सुनील छेत्री की रिप्लाई

The post इंग्लैंड दौरे पर रवाना हुई भारतीय टीम को फूटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने शुभकामनाएं देते हुए दिया ये नया नाम appeared first on SportzWiki Hindi.