Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

निधि ने बताया क्या है उनका केएल राहुल के साथ रिश्ता

भारतीय टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज केएल राहुल की हाल ही में खबरें आ रही थी कि वह बाॅलीवुड हसीना निधि अग्रवाल को डेट कर रहे हैं। अब निधि ने इस बात पर अपनी चुपी तोड़ते हुए कहा कि हम दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। राहुल ने हाल ही में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से अाईपीएल के इस सीजन में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है। लेकिन वो अपनी टीम को प्लेअॉफ में नहीं ले जा सके। राहुल को स्टाइलिश बल्लेबाज के नाम से भी जाना जाता है।

निधि ने कहा, ''हां मैं राहुल के साथ डिनर करने के लिए गई थी। मैं और राहुल एक-दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं। हम दोनों एक-दूसरे को तब से जानते हैं जब हम अपनी टीनेज में थे और तब ना ही राहुल क्रिकेटर बने थे और ना ही मैं एक्ट्रैस बनी थी। ऐसे में भले ही हम एक काॅलेज में न पढ़ें हों, बावजूद इसके हम दोनों एक-दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं।''

हालांकि राहुल ने अभी तक इस बात को लेकर कोई ब्यान नहीं दिया। आपको बता दें कि 29 मई की शाम को मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित एक रेस्टोरेंट में निधि को राहुल के संग स्पाॅट किया गया था। तब से इन दोंनों की खबरें मीडिया में खूब छा रही हैं। आईपीएल में राहुल की बल्लेबाजी को देखकर ये कहा जा सकता है कि वह मौजूदा समय में अपने सबसे शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। टूर्नामेंट में उन्होंने पंजाब को कई जीत भी दिलाई।