भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन को क्रिकेट में गब्बर के नाम से जाना जाता है. बाएं हाँथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने कई मैचों में भारत के लिए महत्वपूर्ण परियां खेलीं हैं. अब उन्होंने अपनी क्रिकेट लाइफ को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान कई बातें बतायी हैं.
32 वर्षीय शिखर धवन ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला गया था. अपने इस डेब्यू टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार 187 रनों की पारी खेली थी. टेस्ट क्रिकेट में इस धमाकेदार एंट्री ने शिखर धवन को एक पहचान दिलायी थी.
ये कहा शिखर धवन ने

भारतीय टीम से बाहर होने को लेकर जब धवन से पूछा गया तो उन्होंने कहा ”अगर मैं राष्ट्रीय टीम में खेलने को लेकर प्रतिबद्ध हूं तो मुझे खेलने का मौका जरुर मिलेगा”
इसके साथ ही उन्होंने कहा ‘‘जब आप टीम से बाहर निकाले जाते हो तो आंखें खोलने वाला होता है. जब मैं टीम से बाहर होता हूं तो मैं ये महसूस करता हूं कि मेरी जिंदगी सिर्फ क्रिकेट के आसपास ही नही घूमती है. मेरे लिए कुछ अलग पहलू भी हैं जिसमें सबसे जरुरी मेरा परिवार है”

धवन ने कहा ”मैं ज्यादा नही सोचता हूं. मेरा जीवन में मुख्य उद्देश्य है खुश रहना. जैसा मैं हूं वैसा रहने के लिए ये बहुत जरुरी है” साथ ही धवन ने कहा वह जब टीम से बाहर किए जाते हैं तो वह अपनी पत्नी को बताते हैं. वह काफी मजबूत हैं जिससे उन्हें उस समय से बाहर निकालने में मदद करती हैं.
धवन ने पहला अन्तर्राष्ट्रीय मैच भारतीय टीम की ओर से 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय मैच खेला था. हालांकि यह मैच शिखर धवन के लिए अच्छा नही रहा था और वह इस मैच में एक भी रन नही बना पाए थे. असली पहचान उन्हें टेस्ट मैच में धमाकेदार पारी खेलने के बाद ही मिली थी.
The post जिस क्रिकेट के खेल ने दिलाई शिखर धवन को दौलत-शोहरत, उस खेल को लेकर ये क्या बोल गये धवन appeared first on SportzWiki Hindi.