Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में धवन को मिला इसका फायदा

बेंगलूरू। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर ने अफगानिस्तान के खिलाफ गुरुवार को शुरू हुए एक मात्र टेस्ट मैच के पहले दिन लंच से पूर्व शतक लगाकर खुद को सर डॉन ब्रैडमैन जैसे महान खिलाडिय़ों की सूची में शमिल कर लिया है।

शतकीय पारी खेलने के बाद भारतीय ओपनर शिखर धवन ने माना कि इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले दो साल से सनराइजर्स हैदराबाद के नेट्स पर अफगान टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान को खेलने का उन्हें इस मैच में फायदा मिला है। शिखर धवन ने इस ऐतिहासिक टेस्ट के पहले दिन 96 गेंद में 107 रन की शतकीय पारी खेली।

पहले दिन के खेल के बाद धवन ने बताया कि मुझे यह फायदा मिला कि एक इंडियन प्रीमियर लीग की टीम में होने के कारण मैंने पिछले दो साल नेट्स पर राशिद को खेला है। मुझे उसकी गेंद खेलने की आदत है और इसका निश्चित तौर पर मुझे लाभ फायदा मिला। भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने बताया कि अफगान गेंदबाजों ने आखिरी सत्र में अच्छी वापसी की। मुझे यकीन है कि इस मैच से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

इस मैच में अपने करियर का 7वां शतक लगाने वाले धवन ने कहा कि राशिद से भिड़ंत का मैंने पूरा मजा उठाया है। मुझे खुशी है कि मैं हावी रहा। हालांकि धवन ने कहा कि राशिद खान महान गेंदबाज है और अपना दिन होने पर वह बड़े विकेट हासिल करेगा।धवन ने अपनी इस उपलब्धि पर कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे ड्रेसिंग रूम में आने तक इस कीर्तिमान के बारे में पता नहीं था।

धवन ने लंच से पूर्व सबसे बड़ी पारी खेलने का वीरेन्द्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा। सहवाग ने एक मैच में लंच से पूर्व सर्वाधिक 99 रन बनाए थे। धवन ने मात्र 96 गेंदों पर 107 रन की पारी में 19 चौके और तीन छक्के लगाए।धवन ने मैच में मुरली विजय के साथ पहले विकेट के लिए मात्र 28.4 ओवर में 168 रन जोड़े, जिनमें शिखर का अकेले योगदान 107 रन था। धवन ने लंच से पहले अपना शतक 87 गेंदों में 18 चौकों और तीन छक्कों की मदद से पूरा किया।