इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज हाल ही में खत्म हो गई है. इंग्लैंड ने दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. इसमें अहम भूमिका जोस बटलर ने नॉटआउट 80 रनों की पारी खेल कर निभाई.
मिकी आर्थर हारे शर्त

इसी के साथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच मिकी आर्थर लेग स्पिनर शादाब खान से एक शर्त हार गए जिसके बदले उन्हें पूरी टीम को डिनर कराना पड़ा. हाल में पाकिस्तान के ब्रिटेन दौरे पर आर्थर ने शादाब की बल्लेबाजी को लेकर चुनौती दी थी जिसे वो हार गए.
तीन हाफ सेंचुरी लगाने की कही थी बात

शादाब को एक लेग स्पिनर के रूप में जाना जाता है. उन्होंने कोच आर्थर से कहा था कि वह इस दौरे पर 3 हाफ सेंचुरी लगाएंगे. पाकिस्तान की टीम ने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने से पहले आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेला था.
शादाब ने किया शानदार प्रदर्शन

आयरलैंड के खिलाफ पाक टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी. शादाब ने इस टेस्ट की पहली पारी में 55 रन बनाए थे. उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 105 गेंदों पर 7 चौके लगाए. इसके बाद पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का पहला टेस्ट मैच लॉडर्स में खेला जहां उसे 9 विकेट से जीत मिली. लॉडर्स टेस्ट की पहली पारी में शादाब ने 85 गेंदों पर 52 रन बनाए.
दूसरे मैच में रहे शीर्ष स्कोरर

शादाब ने तीसरी हाफ सेंचुरी इग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में यानी लीडस में बनाई. वह पहली पारी में 56 रन बनाकर पाकिस्तान की ओर से शीर्ष स्कोरर रहे. हालांकि इस टेस्ट मैच में पाक टीम को पारी और 55 रन से हार का मुंह देखना पड़ा.
शादाब ने पूरा किया वादा

अपनी शर्त हारने पर आर्थर पूरी टीम को डिनर पर ले गए. हालांकि कोच ने इस युवा खिलाड़ी की प्रतिबद्धता पर खुशी जताई है. आर्थर ने कहा, “शादाब ने जो कहा वह किया.”
पाकिस्तानी टीम के कोच ने कहा कि, “इस समय पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम का माहौल बढि़या है और सभी खिलाड़ी एक-दूसरे की मदद करते हैं.”
The post पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर लेग स्पिनर शादाब खान से हारे शर्त, पूरी टीम को कराना पड़ा डिनर appeared first on SportzWiki Hindi.