Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मौत से जंग लड़ रहे साथी क्रिकेटर की भज्जी ने ऐसे बचाई जान

नई दिल्ली
टीम इंडिया के क्रिकेटर हरभजन सिंह इन दिनों इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे भज्जी इन दिनों सुर्खियों में हैं। भज्जी ने अपने एक पुराने दोस्त और साथी खिलाड़ी का इलाज करा उसकी जान बचाई। हरमन हैरी और भज्जी ने 1990 में पंजाब के लिए अंडर-16 मैच खेले। 1998 में भज्जी को टीम इंडिया में जगह मिल गई और हरमन संघर्ष करते रहे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हरमन आंत की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और पैसे की तंगी के कारण बहुत अच्छा इलाज नहीं करा पा रहे थे। हरमन ने इसके बाद भज्जी को फोन किया। हरमन ने भज्जी को बताया कि बीमारी के इलाज में बहुत पैसा लगेगा, जिस पर भज्जी ने तुरंत कहा कि अच्छी सी अच्छी जगह इलाज कराओ, खर्चा मैं उठाऊंगा। भज्जी ने बताया कि हरमन का मेरे पास फोन आया था और वो बहुत मायूस था। मैंने उसको कहा कि तुम इलाज कराओ खर्चे की फिक्र मत करो। वहीं हरमन अब स्वस्थ हैं और उन्होंने कहा है कि वो भज्जी का ये एहसान कभी नहीं भूलेंगे।