Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवराज के घर की लाइट हुई गुल, ट्वीट करते ही फैन्स ने किया जमकर ट्रोल

युवराज सिंह को कपिल देव के बाद सबसे महान ऑलराउंडर्स में से एक माना जाता है उन्होंने अपने शानदार करियर के दौरान कई ऊंचाइयों को छुआ है. चंडीगढ़ में जन्मे खिलाड़ी टी 20 इंटरनेशनल में छः छक्के लगाने वाले पहले व्यक्ति थे, जब उन्होंने 2007 विश्व टी 20 में इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी. वह 2011 क्रिकेट विश्व कप में टूर्नामेंट के खिलाड़ी भी थे.

हालांकि, उन्हें गंभीर बिमारी कैंसर से जूझना पीडीए था जिसके बाद वह थोड़े समय के लिए क्रिकेट से दूर हो गए थे. फिर भी, उन्होंने क्रिकेट में वापसी की और राष्ट्रीय टीम के लिए कुछ सीरीज खेली. बाएं हाथ के बल्लेबाज इंग्लैंड में 2017 चैंपियंस ट्रॉफी का  भी हिस्सा थे. पिछले साल विंडीज के भारत दौरे के बाद, उन्होंने अभी तक राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है.

आईपीएल में भी नहीं चला युवराज का बल्ला 

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलने उतरे युवराज सिंह का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा थ. उनको 14 लीग मुकाबलों में से 8 में ही टीम के प्लेइंग इलेवन में जगह मिल पाई.

इन आठ मुकाबलों में भी युवराज का बल्ला खामोश रहा. युवी ने 10.83 की औसत से महज 65 रन बनाए. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 20 रन रहा.

लाइट न आने से परेशान हुए युवराज

भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे ऑल राउंडर युवराज सिंह के साथ आज कल कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा. सोमवार की रात को उन्होंने ट्विटर पर घर में लाइट नहीं होने की बात लिख डाली. बीती रात युवराज सिंह ने अपने इलाके में घंटे भर से बिजली नहीं होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी.

उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, “लगभग एक घंटे से ज्यादा वक्त हो गए बांद्रा में लाइट गए हुए. क्या कृपया हम इसे वापस पा सकते हैं.”

युवराज के इस पोस्ट पर उनके फैन्स ने उनकी चुटकी लेना शुरू कर दिया. उनके इस पोस्ट को उनके फैन्स ने जमकर ट्रोल किया.

The post युवराज के घर की लाइट हुई गुल, ट्वीट करते ही फैन्स ने किया जमकर ट्रोल appeared first on SportzWiki Hindi.