जब भारतीय टीम 27 जून को आयरलैंड में पहला टी-20 मैच खेलने के लिए उतरेगी तो पंजाब का ही खिलाड़ी भारतीय टीम को चुनौती देने के लिए सामने खड़ा होगा. कभी जिस देश के लिए खेलने का सपना देखा था 31 वर्षीय सिमी सिंह(सिमरनजीत) अब उसी देश के खिलाफ मैदान में होंगे.
मोहाली के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सिमी को जब लगा कि वह आयरलैंड में अपने क्रिकेट करियर को नही बना सकते हैं तो वे 2006 में आयरलैंड चले गए थे. पिछले साल आयरलैंड की नागरिकता मिलने के बाद से सिमी आयरलैंड के लिए 7 वनडे और 4 टी-20 मैच खेल चुके हैं.
धोनी और कोहली को परेशान करना लक्ष्य

बचपन से टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना रखने वाले सिमी ने भारत के खिलाफ मैदान में उतरने से पहले कहा ”जब से मैंने मोहाली में क्रिकेट खेलना शुरु किया था तब से ही मैं भारतीय टीम में खेलने के लिए सपने देखता था.”
आगे सिमी ने कहा
”जब मुझे पंजाब क्रिकेट की ओर से खेलने का मौका नही मिला तो मैं पढाई के लिए आयरलैंड गया और अब मुझे उस मैदान पर भारतीय टीम के खिलाफ खेलना का मौका मिला है जहां मैं खेलता था और बच्चों को सिखाता था. ये मेरे जीवन का सबसे बड़ा पल है. हालांकि मैं भारतीय कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी से कभी नही मिला हूं उन्हें सिर्फ टीवी पर ही खेलते हुए देखा है. धोनी और कोहली का विकेट लेना मेरा लक्ष्य होगा.”

इसके साथ ही सिमी ने कहा
”कॉलेज के दिनों में मैंने युज़वेंद्र चहल और सिद्दार्थ कौल के साथ खेला है. एक बार फिर से उनका मैदान पर सामना करना खास रहेगा.”
सिमी ने आयरलैंड टीम में टी-20 में अभी कुछ दिनों पहले ही नीदरलैंड के खिलाफ डेब्यू किया. जिसमें सिमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 23 रन देकर 3 विकेट निकाले. इसके बाद बल्लेबाजी में भी सिमी ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 29 गेंदों पर 57 रन बनाए. हालांकि वह अपनी टीम को जीत नही दिला सके थे.
The post भारत के सिमी सिंह ने भारत के खिलाफ मैदान में उतरने से पहले धोनी और कोहली को खुले शब्दों में दी चुनौती appeared first on SportzWiki Hindi.