Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैसी की अर्जेंटीना पर मंडराया विश्व कप से बाहर होने का खतरा

निज्नी नोवगोरोद। दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मैसी की मौजूदगी के बावजूद गत उप उपविजेता अर्जेंटीना को फीफा विश्व कप के महत्वपूर्ण मैच में क्रोएशिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

भारतीय क्रिकेट टीम आने वाले पांच सालों में खेलने वाली है इतने मैच की जानकर रह जाएंगे हैरान...

क्रोएशिया के खिलाफ 0-3 की शर्मनाक हार के साथ ही अर्जेंटीना की नॉक आउट में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। वहीं इस जीत के साथ ही क्रोएशिया ने रूस में चल रहे इस विश्व कप के नॉक आउट में प्रवेश कर लिया है। क्रोएशिया की यह लगातार दूसरी जीत है।

अब लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने बना दिया ये रिकॉर्ड

जबकि अर्जेंटीना को पहला मैच ड्रॉ खेलने के बाद दूसरे मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अर्जेंटीना की इस इस हार से उनके प्रशंसकों के बीच मातम सा छा गया। अर्जेंटीना के प्रशंसकों को क्रोएशिया से मिली इस हार से बड़ा झटका लगा है।

दोनों ही टीमों की ओर से पहले हॉफ में कोई गोल नहीं हो सका, लेकिन दूसरे हॉफ में क्रोएशियाई खिलाडिय़ों ने करिश्माई प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक तीन गोल किए।

अब न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स ने बना दिया ये विश्व रिकॉर्ड

ऐंते रेबिच ने 53वें मिनट में क्रोएशिया को बढ़त दिलाई। इसके बाद लुका मोड्रिच ने 80वें मिनट में गोल कर अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। बाद में इंजरी समय में इवान रैकिटिच ने क्रोएशिया की ओर से तीसरा गोल किया।

इस विश्व कप में मैसी प्रशंसकों की उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। वह अभी तक इस टूर्नामेंट में अपनी टीम की ओर से एक भी गोल नहीं कर सके। इसके कारण ही अर्जेंटीना को आइसलैंड से निराशाजनक 1-1 का ड्रॉ खेला पड़ा था। बार्सिलोना के फॉरवर्ड लियोनल मैसी आइसलैंड के खिलाफ पेनल्टी चूक गए थे, जिसका खामियाजा अर्जेंटीना को भुगतना पड़ा।

वहीं क्रोएशिया ने अपने पहले मैच में नाइजीरिया को 2-0 से हराया था। जबकि दूसरे मैच में उसने अर्जेंटीना को 3-0 से शिकस्त दी। कोएशिया के अब दो मैचों में दो जीत के साथ छह अंक हो गए हैं और उसका अगले दौर में स्थान सुनिश्चित हो चुका है।