Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ट्रायल्स जीतने के बाद एशियाई खेलों की टीम में शिव, सरजूबाला 

नयी दिल्ली
शिव थापा (60 किग्रा) ने ट्रायल्स जीतने के बाद एशियाई खेलों के लिये चुनी गयी भारतीय मुक्केबाजी टीम में स्थान पक्का किया जबकि सरजूबाला देवी ने महिला टीम की 51 किग्रा स्पर्धा में जगह बनायी जो एम सी मैरीकाम के कंधे की चोट के कारण हटने से खाली हुई।  ज्यादातर मुक्केबाजों को ट्रायल्स के बिना उनके अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय शिविर में प्रदर्शन के आधार पर ही चुना गया लेकिन पुरूष 60 किग्रा और 64 किग्रा तथा महिला 51 किग्रा में फैसला आज यहां ट्रायल्स के बाद ही किया गया। 

पूर्व विश्व कांस्य पदकधारी और तीन बार के एशियाई पदकधारी शिव ने राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदकधारी मनीष कौशिक को पराजित किया। वहीं सरजूबाला ने राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व कांस्य पदक विजेता ंिपकी जांगड़ा को हराया। पुरूष 64 किग्रा वर्ग में राष्ट्रीय चैम्पियन धीरज रंगी ने रोहित टोकस को शिकस्त दी। ट्रायल्स के समय मौजूद कोच ने कहा कि सारे नतीजे एक तरफा थे। विजेताओं ने सर्वसम्मत जीत दर्ज की और किसी के भी दिमाग में कोई संशय नहीं था। बाकी टीम का चयन उम्मीद के अनुरूप हुआ, हालांकि कुछ वजन वर्गों में ट्रायल्स से इनकार करने पर कुछ असंतोष था। 69 किग्रा वर्ग में मंदीप जांगड़ा की अनदेखी करते हुए दो बार के राष्ट्रमंडल पदकधारी मनोज कुमार को चुना गया। जांगड़ा हाल में मंगोलिया में हुए उलनबटेर कप में भारत के एकमात्र स्वर्ण पदकधारी थे और वह ट्रायल में मौका नहीं दिये जाने से काफी असंतुष्ट थे और अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। 

हालांकि भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय ंिसह ने चयन प्रक्रिया का बचाव किया। उन्होंने कहा कि चयन समिति कड़ी चयन प्रक्रिया अपनायी जो पारदर्शी थी और सभी मुक्केबाजों को अपना सर्वश्रेष्ठ करने का मौका दिया गया था। मुझे पूरा भरोसा है कि यह टीम युवा और अनुभवी मुक्केबाजों की सर्वश्रेष्ठ टीम है। मैं इन सभी को शुभकामना देता हूं। मैरीकाम ने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान ही स्पष्ट कर दिया था कि थकाऊ सत्र के बाद आराम करने और उबरने के लिये वह एशियाई खेलों में भाग नहीं लेंगी। पांच बार की विश्व चैम्पियन ने छह महीने में चार टूर्नामेंट में भाग लिया है जिसमें उन्होंने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। इस 35 वर्षीय मुक्केबाज ने गोल्ड कोस्ट में भी स्वर्ण पदक जीता था और वह नवंबर में नयी दिल्ली में विश्व चैम्पियनशिप में भाग लेंगी। 

टीमें इस प्रकार हैं: 
पुरूष: अमित पांघल (49 किग्रा), गौरव सोलंकी (52 किग्रा), मोहम्मद हसमुद्दीन (56 किग्रा), शिव थापा (60 किग्रा), धीरज रंगी (64 किग्रा), मनोज कुमार (69 किग्रा), विकास कृष्ण (75 किग्रा)। 
महिला : सरजूबाला देवी (51 किग्रा), सोनिया लाठेर (57 किग्रा), पवित्रा (60 किग्रा)।