गौरतलब है कि पाकिस्‍तान में श्रीलंकाई टीम पर मार्च 2009 में आतंकी हमला हुआ था. इसके बाद अंतरराष्ट्रीय टीमों ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरा करने से इनकार कर दिया था.

पीसीबी हालांकि इस साल पाकिस्तान सुपर लीग का फाइनल लाहौर में करवाने और इसके बाद वर्ल्‍ड इलेवन की टीम को तीन टी-20 मैचों के लिए अपने देश में बुलाने में सफल रहा था.