क्रिकेट में तेजी से उभरती हुई अगर कोई टीम है, तो वह निश्चित रूप से अफगानिस्तान की टीम है. अफगानिस्तान एक ऐसा देश भी है जहां आयेदिन बम धमाके होते रहते है.
अफगानिस्तान के कई क्रिकेटर ऐसे है जो रिफ्यूजी कैम्प से निकलकर क्रिकेटर बने है. अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शापुर जरदान ने अपने देश में होने वाले आयेदिन के बम ब्लास्ट को लेकर एक रोचक बयान दिया है.
पूरा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर लगाते

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार शापुर जरदान ने अपने एक बयान में कहा, “हमारे देश में ब्लास्ट तो होते रहते है, लेकिन हम अपना पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट पर ही लगाना चाहते है. मैं जनता हूं, कि हमारे देश में कुछ ना कुछ आयेदिन गलत होता है, लेकिन हमारे पास आगे बढ़ने और अपने क्रिकेट में फोकस करने के अलावा अन्य और कोई विकल्प नहीं है. इसलिए हम ऐसे बम ब्लास्ट को भूलना चाहते है और अपने खेल के तरफ ही ध्यान केंद्रित करना चाहते है.
लिमिटेड ओवर क्रिकेट पर ध्यान दे रहा हूं

भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में ना चुने जाने पर शापुर ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, कि मैं अपने देश के पहले टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं हूँगा.
लेकिन मैं सिर्फ लिमिटेड ओवर की क्रिकेट में फोकस कर रहा हूं और अपने को 140 किमी की रफ़्तार से गेंद डालने के काबिल बना रहा हूं. मैं अपने देश के लिए 16 साल से खेल रहा हूं और इस पर में बहुत गर्व भी महसूस करता हूं.
मुझे लगता है, कि अभी मेरे अंदर बहुत सी क्रिकेट बाकि है. मुझे सिर्फ अपनी टीम के लिए फिट रहना है और मैं लम्बा खेल सकता हूं. मैं तब रिटायर होना चाहता हूं. जब मैं अफगानिस्तान के लिए अफगानिस्तान में खेलु.
मैं खेलना चाहता हूं आईपीएल

आईपीएल में खेलने की चाहत रखने वाले शापुर ने कहा, “मैं शाहरुख़ खान का बहुत बड़ा फैन हूं और आईपीएल मैं भी खेलना चाहता हूं. हमारे देश के खिलाड़ियों ने आईपीएल में बहुत अच्छा किया है. मैंने भी बांग्लादेश प्रीमियर लोग से बहुत कुछ सीखा है और अब मैं आईपीएल में भी खेलना चाहता हूं.”
शापुर जरदान केकेआर टीम के मालिक शाहरुख़ खान के बहुत बड़े फैन है, तो वह निश्चित ही कोलकाता नाईट राइडर्स टीम से आईपीएल में खेलना पसंद करेंगे.
The post राशिद खान का यह खास अफगानी दोस्त सनराइजर्स नहीं, बल्कि इस टीम से खेलना चाहता है आईपीएल appeared first on SportzWiki Hindi.