Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

निधि अग्रवाल ने कहा था लोकेश है सिर्फ बचपन का दोस्त और अब राहुल ने तोड़ी चुप्पी बताया क्या है दोनों के बिच सम्बन्ध

अपने बल्लेबाजी के दम पर आईपीएल में धमाल मचा चुके लोकेश राहुल का हाल ही में बाॅलीवुड की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ नाम जुड़ रहा था। इसको लेकर मीडिया में जमकर सुर्खियों भी बनी थी और कई ऐसे रिपोर्ट्स दावा करने लगे कि दोनों अब रिलेशनशिप में है.

निधि अग्रवाल से सबंध को लेकर राहुल ने दिया बयान

इसी बीच एनडीटीवी से किए गए खास बातचीत में राहुल ने निधि अग्रवाल के साथ अपने संबधों के बारे में स्पष्टीकरण दिया। इसमें उन्होंने कहा कि,

“क्या कोई लड़की और लड़का दोस्त नहीं हो सकते हैं। यह बेहद ही मुश्किल है। मैं उसे लंबे समय से जानता हूं। हम दोनों एक ही शहर से आते हैं और यह देखना बेहद ही सुखद है कि उसने अपनी फील्ड में काफी नाम कमाया है।”

किसी से छिपाने की नहीं जरूरत

अपनी बात को जारी रखते हुए के एल राहुल ने कहा कि,

“उस दिन केवल मैं वह बाहर नहीं गए थे ,बल्कि बैंगलोर के तीन चार लोग भी हमारे साथ थे. दोस्तों के साथ मिलना अच्छी बात है और मैं आपको आश्वास्त करता हूं कि कुछ होने नही ं जा रहा है। यदि मैं किसी को देख रहा होऊंगा तो इस बारे मे्ं सबको जानकारी दूंगा और यह बात किसी से नहीं छुपाऊंगा.”

मीडिया में जमकर छायी लिंक अप की खबरें

आपको बता दें, के एल राहुल और निधि अग्रवाल के बीच लिंक अप की खबर उस वक्त सामने आयी थी, जब दोंनों को मुंबई के एक होटल में स्पाॅट किया था। इस दौरान यह खबर मीडिया में छाने लगी कि कहीं ये दोनों अब रिलेशनशिप में तो नहीं.

हालांकि के एल राहुल के स्पष्टीकरण के बाद अब ऐसा लगता है कि इस मामले में शायद कुछ विराम लग जाए और राहुल और निधि के बीच चल रही लिंकअप की खबरों पर पूरी तरह से विराम लग जाए.

The post निधि अग्रवाल ने कहा था लोकेश है सिर्फ बचपन का दोस्त और अब राहुल ने तोड़ी चुप्पी बताया क्या है दोनों के बिच सम्बन्ध appeared first on SportzWiki Hindi.