खेल डेस्क। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर19 टीम की घोषणा हो चुकी है और भारतीय अंडर 19 में चुने जाने वाली खिलाडी नेहल वाधरा ने इन दो दिग्गजों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है क्रिकेट की दुनिया में सचिन तेंदुलकर को 'भगवान' की उपाधि दी जाती है और भारतीय कप्तान विराट कोहली को 'रन मशीन' के नाम की उपाधि से जाना जाता है।
लेकिन हाल ही अंडर 19 टीम के एक सितारे नेहल वाधरा ने इन दोनों दिग्गजों के लिए एक बयान दिया है इस सितारे ने कहा है "सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली मेरे प्रतीक हैं, मैंने उनके खेल से बहुत कुछ सीखा है। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन श्रीलंका दौरे के लिए अंडर -19 टीम का भी हिस्सा हैं। उन्हें लगातार कड़ी मेहनत करनी है।"
गुरुवार को अंडर 19 टीम की घोषणा कर दी गयी है अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने दो चार दिवसीय खेलों के लिए भारत अंडर 19 और मेजबान श्रीलंका के खिलाफ पांच एकदिवसीय मैचों की श्रंखला के लिए बेंगलुरू में मुलाकात की, जो पूर्ण रूप से 11 जुलाई से 11 अगस्त को खेली जानी हैं।