Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

घुटने की चोट के बाद काउंटी क्रिकेट से लौटे हाशिम अमला, हैंपशायर ने उनके स्थान पर दी इस दिग्गज खिलाड़ी को जगह

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बार फिर से वापसी की जुगत में जुटे हुए हैं। डेल स्टेन पिछले कई महीनों से इंटरनेशनल क्रिकेट में चोट और खराब फॉर्म के कारण वापसी नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन अब उन्हें काउंटी क्रिकेट में खेलने का मौका मिला ,है जिसके दम पर उनके पास एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीका की टीम में वापसी करने का मौका रहेगा।

हैंपशायर ने चोटिल अमला की जगह किया डेल स्टेन को शामिल

इंग्लिश क्रिकेट में इन दिनों चल रहे वनडे टूर्नामेंट रॉयल लंदन कप में हैंपशायर की टीम का हिस्सा रहने वाले डेल स्टेन को हैंपशायर ने काउंटी डिविजन क्रिकेट के लिए हाशिम अमला की जगह शामिल किया है। डेल स्टेन के हमवतन हाशिम अमला चोट के कारण हैंपशायर की टीम से बाहर हो गए हैं।

हाशिम अमला घुटने की चोट के बाद बाहर हुए काउंटी क्रिकेट से

पिछले महीनें ही अमला को घुटने में मामूली चोट लगी है जिसके बाद वो अपने देश दक्षिण अफ्रीका लौट गए। दक्षिण अफ्रीका जाने के बाद हाशिम अमला के घुटने की चोट का मेडिकल टेस्ट किया गया, जिसके बाद इस दिग्गज बल्लेबाज को सलाह दी गई कि अगले महीने उनके श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले फिट होने के लिए आराम करना होगा।

अमला को लेकर हैंपशायर के निदेशकर जाइल्स की प्रतिक्रिया

हाशिम अमला के चोटिल होकर जाने के बाद उनको लेकर हैंपशायर के निदेशक जाइल्स व्हाइट ने कहा कि

मैं हाशिम के बारे में पर्याप्त सकारात्मक बातें नहीं कह सकता। उन्होंने एक शानदार प्रभाव डाला और क्लब और हमारे युवा खिलाड़ियों के लिए अनुभव और कौशल के साथ समय बिताया। वो हमारे साथ बिताए गए समय में बल्ले से उत्कृष्ट रहे।”

हाशिम अमला है विश्व क्रिकेट के सम्मानित खिलाड़ी

इसके आगे जाइल्स ने कहा कि

ये देखना आसान है कि वो दुनिया भर में इतनी अच्छी तरह से क्यों सम्मानित हैं और हमारे युग के महान लोगों में से एक हैं। हम उन्हें श्रीलंका के खिलाफ अच्छी तरह से खेलने की शुभकामनाएं देते हैं। उम्मीद है कि एक दिन हम उन्हें हैंपशायर के रंग में देखना चाहते हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post घुटने की चोट के बाद काउंटी क्रिकेट से लौटे हाशिम अमला, हैंपशायर ने उनके स्थान पर दी इस दिग्गज खिलाड़ी को जगह appeared first on SportzWiki Hindi.