Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के साथ होने वाली ट्राई सीरीज से जिम्बाब्वे के ब्रैंडन टेलर, ग्रीम क्रीमर, क्रेग इर्विन और सिकंदर रजा ने नाम लिया वापस, वजह है दिलचस्प

जिम्बाब्वे की मेजबानी में कुछ ही दिनों बाद ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच त्रिकोणिय टी-20 सीरीज शुरू होने जा रही है। इस त्रिकोणिय टी-20 सीरीज के लिए मेजबान टीम जिम्बाब्वे ने अपना पहला कदम उठाते हुए सोमवार को अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने त्रिकोणिय सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा तो कर दी है लेकिन इसमें कई बड़े नाम पूरी तरह से नदारद हैं।

त्रिकोणिय टी-20 सीरीज में जिम्बाब्वे के कई प्रमुख खिलाड़ियों ने अपना नाम लिया वापस

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान जैसी दो मजबूत टीमों का सामना करने के लिए त्रिकोणिय टी-20 सीरीज में जिम्बाब्वे को अपनी पूरी मुख्य टीम के साथ खेलना चाहिए  जिससे कि मुकबला दिलचस्प हो सकता है, लेकिन जिम्बाब्वे के कई प्रमुख खिलाड़ी जिसमें टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर, ग्रीम क्रीमर, क्रेग इर्विन और सिकंदर रजा ने खेलने से इनकार कर दिया।

ब्रैंडन टेलर और क्रीमर जैसे बड़े खिलाड़ियों ने खेलने से किया इनकार

जिम्बाब्वे के इन प्रमुख खिलाड़ियों में जहां सिकंदर रजा कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग में खेलने के कारण यहां पर नहीं खेलना का फैसला किया है, तो वहीं ब्रैंडन टेलर, ग्रीम क्रीमर और क्रेग इर्विन जैसे खिलाड़ी जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड के द्वारा पिछले कुछ समय के वेतन का भुगतान नहीं करने के कारण अपना नाम वापस ले लिया है।

इन खिलाड़ियों के मना करने के बीच जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने इस त्रिकोणिय टी-20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें उन्होंने कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया है।

ट्रॉई सीरीज के लिए इस तरह से है जिम्बाब्वे की टीम

केफस जुआओ, चामू, चिभाभा, ब्रायन चैरी, तारीसई मुसाकांदा, मैल्कोल्म वैलर, पीजे मूर, टेंडाई चिसोरो, काइल जारविस, ब्रैंडन मावुटा, ब्लैजिंग, मुजाराबानी, क्रिस म्पोफू, रेयान बर्ल, सोलोमन मिर, हेमिल्टन मसाकाद्जा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, एल्टन चिगुंबुरा, रैयान मुर्रे

वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज हैं खिलाड़ी

जिम्बाब्वे के ये खिलाड़ी जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड के द्वारा वेतन का भुगतान नहीं करने से नाजार हैं और इन्होंने जल्द से जल्द वेतन का भुगतान करने की मांग की है। जिम्बाव्बे के खिलाड़ियों को पिछले साल श्रीलंका दौरे के का वेतन का भुगतान नहीं किया गया है साथ ही मैच फीस भी नहीं दी गई है। ऐसे में इन खिलाड़ियों ने 25 जून को भुगतान करने पर खेलने की मांग की थी।

जिम्बाब्वे चयनकर्ता के अनुसार उन्होंने खुद की इन खिलाड़ियों से बात

जिम्बाब्वे के चयनकर्ता चावगुता ने कहा कि “मैंने व्यक्तिगत रूप से उस सभी खिलाड़ियों से बातचीत की थी लेकिन उन्होंने खुद को उपलब्ध नहीं कराया। हमने मूल रूप से चार स्क्वॉड्स के साथ शुरूआत की थी क्योंकि हमारा इरादा स्थानीय चतुर्भुज होना था जब केन्या के खिलाफ 30 खिलाड़ियों के दो स्क्वाॉड चुने थे उनसे संपर्क किया तो उन्होंने भी खुद को अनुपलब्ध कर दिया।”  

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के साथ होने वाली ट्राई सीरीज से जिम्बाब्वे के ब्रैंडन टेलर, ग्रीम क्रीमर, क्रेग इर्विन और सिकंदर रजा ने नाम लिया वापस, वजह है दिलचस्प appeared first on SportzWiki Hindi.