Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के विशालकाय स्कोर के बाद शेन वार्न ने किया ट्वीट, दिग्गजों के उड़े होश

इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच  5 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इस फैसले को उस समय सही साबित कर दिया जब इंग्लैंड की टीम ने 481 रन का विशालकाय स्कोर खड़ा कर दिया.

 

 

नॉटिंघम में खेले गए तीसरे मैच में  इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने तो इस प्रकार आस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की धुलाई की. देखने के बाद यह लग ही नहीं लग ही नहीं रहा था कि दो चैंपियन टीमों के बीच मैच खेले जा रहा हो. मैच को देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे एक तरफ नौसखिया टीम हो और दूसरी तरफ मंझा हुआ सैलाब.

क्रिकेट के दिग्गजों के भी होश उड़ गए, सब यही कह रहे थे इंग्लैंड तूने क्या किया? किसी को आने वाले समय में गेंदबाजों की चिंता सता रही थी तो किसी को इस तरह की बल्लेबाजी का खौफ सता रहा था. इसी बीच आस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा- “ मैं जब जागा, और मैंने इंग्लैंड का स्कोर देखा तो मेरे तो होश उड़ गए, मुझको यही लगा की इंग्लैंड के इन लड़कों को हो क्या गया है? ये क्या हो रहा है.”

 

इंग्लैंड का पहला विकेट जेसन रॉय के रूप में 61 गेंदों पर 82 रन बनाकर गिरा. इसके बाद बल्लेबाजी करने आये एलेक्स हेल्स ने भी जॉनी बेरिस्टों का अच्छा साथ दिया और दोनों ने दुसरे विकेट के लिए कुल 151 रन की साझेदारी की.

इंग्लैंड के लिए जॉनी बेरिस्टों ने 92 गेंदों पर 139 रन की तूफानी पारी खेली. इसके बाद अंत के ओवरों में कप्तान इयान मॉर्गन और एलेक्स हेल्स ने तूफानी बल्लेबाजी की और अपनी टीम का स्कोर निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 481 रन तक पहुंचा दिया.

 

 

एलेक्स हेल्स ने अपनी टीम के लिए 92 गेंदों पर 147 रन की पारी खेली. वही इंग्लैंड के कप्तान इयान मॉर्गन ने 30 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली.  ऑस्ट्रेलिया के लिए रिचर्डसन ने तीन विकेट लिए.  वही एस्टन एगर को एक विकेट हासिल हुआ.

इसके बाद आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बैटिंग करने के लिए उतरे तो कोई भी बल्लेबाज रनों के पहाड़ जैसे स्कोर के दबाव को सहन नहीं कर पाया. पूरी इंग्लैंड की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी. 481 रनों के स्कोर के आगे आस्ट्रेलियन कंगारू मात्र 239 रन ही बना सके और ये मैच 242 रन से गवां बैठे.

The post इंग्लैंड के विशालकाय स्कोर के बाद शेन वार्न ने किया ट्वीट, दिग्गजों के उड़े होश appeared first on SportzWiki Hindi.