Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो- क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर साबित किया वो महान खिलाड़ी ही नहीं हैं महान इंसान भी

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत के सचिन तेंदुलकर विश्व क्रिकेट के महान बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज रहे हैं जिन्होंने अपने खेल के दम पर महानता हासिल की। सचिन तेंदुलकर अपने खेल के लिए ही महान नहीं है बल्कि एक महान इंसानियत की छवि भी रखते हैं।

सचिन तेंदुलकर मैदान के अंदर ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी हैं महान

जी हां… सचिन तेंदुलकर मैदान में जितने बड़े खिलाड़ी रहे हैं। उतना ही बड़ा उनका दिल है। लीजेंड तेंदुलकर अब भले ही मैदान में अपना दमखम नहीं दिखा पा रहे हों, लेकिन मैदान से बाहर भी वो वैसी ही छवि के साथ जाने जाते हैं। एक बार फिर से साबित हो गया है कि सचिन तेंदुलकर का दिल कितना बड़ा है। वो कई बार अपने सामाजिक कर्तव्य का निर्वहन करते नजर आ जाते हैं।

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने बचायी एक बेजुबान की जान

सचिन तेंदुलकर ने इस बार एक ऐसा काम किया है जिसे सुन या जानकर उनके फैंस के साथ ही हर कोई उनका मुरिद हो जाएगा। मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इस बार एक बेजुबान यानि एक पक्षी की जान बचाते दिखायी दिए।

सचिन तेंदुलकर ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया वीडियो

सचिन तेंदुलकर ने अपने ऑफिशियल पेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर एक पक्षी चील की जान बचाते नजर आ रहे हैं। सचिन तेंदुलकर के इस वीडियो ने हर किसी का दिल जीत लिया।

सचिन तेंदुलकर इस वीडियो में बता रहे हैं कि किस तरह से गर्मियों के मौसम में किसी पक्षी की मदद की जा सकती है या उसकी जान बचायी जा सकती है।

Do your bit!

A good deed brightens a dark world. Always be up to lend a helping hand, be it to humans, birds or animals. Do your bit!

Gepostet von Sachin Tendulkar am Donnerstag, 7. Juni 2018

एक चोटिल चील सचिन के घर की बालकनी से आती है सचिन की शरण में

सचिन ने फेसबुक पर पोस्ट किए इस वीडियो में एक चील चोटिल होकर उनकी बालकनी से क्रिकेट के भगवान की शरण में आ जाती है। चील इस दौरान कई बार उड़ने का प्रयास तो करती है, लेकिन वो उड़ नहीं पाती है। गर्मियों के मौसम में ये आमतौर पर देखा जाता है कि राहत पाने के लिए पक्षी किसी के घरों में शेल्टर की तलाश करते हैं।

सचिन तेंदुलकर ने की चोटिल चील की मदद

कुछ उसी हालात में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के घर की बालकनी से चील आ जाती है। सचिन चील को देखने के बाद थोड़ा कंफ्यूज नजर आते हैं। वो खुद ये नहीं जानते कि आखिर ये क्या हो रहा है। और इसका क्या किया जाए। पक्षियों को क्या खिलाना होता है ये उनको पता ही नहीं था। लेकिन वो थोड़ी देर के बाद अपने हाथों से चील को कुछ खिलाते नजर आए।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post वीडियो- क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर साबित किया वो महान खिलाड़ी ही नहीं हैं महान इंसान भी appeared first on SportzWiki Hindi.