Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फिर हुई दक्षिण अफ्रीका के इन दिग्गज गेंदबाजों की अनदेखी

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन और वर्नोन फिलैंडर की एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम में अनदेखी की गई है। केप टाउन में 12, अक्टूबर, 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अन्तिम वनडे खेलने वालेतेज गेंदबाज डेल स्टेन को श्रीलंका दौरे पर खेले जाने वाले पांच मैचों की एकदिवसीय मैचों की शृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल नहीं किया गया है।

पांच बार की विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया का ICC वनडे रैंकिंग में हुआ ये बुरा हाल

एकदिवसीय टीम में तेज गेंदबाज डेल स्टेन के साथ ही वर्नोन फिलैंडर को भी टीम में जगह नहीं मिली है। जिन्होंने अपना अन्तिम वनडे मैच 23 अगस्त, 2015 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। चयन समिति के समन्वयक लिंडा जोंडी ने हालांकि इन दोनों गेंदबाज के बारे में कहा कि इंग्लैंड में अगले वर्ष होने वाले विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिए ये दोनों गेंदबाज दावेदार हो सकते हैं।

इंग्लैंड दौरे की इस तरह तैयारी कर रहे हैं पूर्व भारतीय कप्तान धोनी

इस टीम को फुटबॉल विश्व चैम्पियन के रूप में देखना चाहते हैं युवराज

वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर इमरान ताहिर को इस दौर की एकदिवसीय टीम में जगह नहीं दी गई है। वहीं ऑलराउंउर क्रिस मौरिस चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

पॉल स्टर्लिंग की तूफानी पारी के बावजूद आयरलैंड को नहीं मिली जीत

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका दौरे की वनडे टीम में दो स्पिनरों तबरेज शम्सी और केशव महाराज का चयन किया है। चयन समिति के समन्वयक लिंडा जोंडी ने टीम चयन के बारे में कहा कि हम अपने टैलेंट पूल को बढ़ा रहे है। इंग्लैंड में स्थिति श्रीलंका से बिल्कुल अलग होगी।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम :

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, डेविड मिलर, जूनियर डाला, क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), जेपी डुमिनी, रीजा हेन्ड्रिक्स, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), केशव महाराज, एडिन मार्कराम, वियान मुलडेर, लुंगी एनगिडी , एंडिले फेलुकुवायो, कैगिसो रबाडा और तबरेज शम्सी।