क्रिकेट का क्रेज हर रोज़ बढ़ता जा रहा है. इसमें कई रोमांच देखने को मिले हैं. कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के दम में कई रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं. साथ ही दिग्गजों के रूप में अपने नाम क्रिकेट के इतिहास दर्ज करवाए हैं. इसी में एक नाम पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी का भी है. अफरीदी ने कई बार अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पकिस्तान को जीत दिलाई है.
अफरीदी ने साढ़े 13 लाख किये दान

इसी के साथ एक बार फिर उनका नाम सुर्ख़ियों में आ गया है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने वेस्टइंडीज में पिछले साल आए तूफान पीड़ितों को अपनी फाउंडेशन से 20 हजार डॉलर यानी लगभग साढ़े 13 लाख रुपये दान किए. हरिकेन और मारिया तूफान के कारण पिछले साल सितंबर में एंगुइला और डोमिनिका में भारी नुकसान हुआ था. वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर ICC वर्ल्ड इलेवन टीम के लिए अपनी आखिरी अंतरराष्ट्रीय पारी में 11 रन बनाने वाले आफरीदी ने यह एलान किया.
अफरीदी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

इस चैरिटी मैच में वेस्टइंडीज ने आईसीसी वर्ल्ड इलेवन पर 72 रन की आसान जीत दर्ज की. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके आफरीदी को लॉर्ड्स में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया. अफरीदी ने मैच के बाद ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं आईसीसी का मुझे यह मौका देने के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. मेरे लिए इस मैच का हिस्सा बनना गर्व की बात है और मैं इस सम्मान को ताउम्र याद रखूंगा. यह सब क्रिकेट के मक्का में हुआ है और यह बहुत मायने रखता है. मैं अपनी फाउंडेशन की तरफ से हरिकेन तूफानों के लिए 20,000 डॉलर डोनेशन देता हूं.”
Thank you ICC for providing me the opportunity of contributing to #CricketRelief cause. It was a real honour for me and a memory I’ll cherish for long. On behalf of my Foundation I’m making a donation 20000$ for the Hurricane victims in Caribbean. #HopeNotOut
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) May 31, 2018
शाहिद ने किया था शानदार प्रदर्शन

शाहिद आफरीदी इस टी-20 मैच में आईसीसी वर्ल्ड इलेवन के कप्तान थे. इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर एक विकेट हासिल किया और बल्ले के साथ 11 रन बनाए. मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 199 रन बनाए. जवाब में वर्ल्ड इलेवन 16.4 ओवर में 127 रन पर ढेर हो गई.
The post हार के भी जीत लिया शाहिद अफरीदी ने दुनिया का दिल, किया कुछ ऐसा जिसे सुनकर पाकिस्तान समते भारत के फैंस हो जाएंगे खुश appeared first on SportzWiki Hindi.