Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुतिन ने विश्व कप के लिए टीमों और समर्थकों का स्वागत किया

मास्को
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अगले हफ्ते शुरू होने वाले विश्व कप के लिए सभी फुटबाल टीमों और दुनिया भर के प्रशंसकों का स्वागत किया। उन्होंने साथ ही आश्वासन दिया कि सभी मेहमानों को घर जैसी बेहतर सुविधाएं सुनिश्वित करने के लिये हर मुमकिन प्रयास किया गया है।         

पुतिन ने विश्व कप के शुरू होने से छह दिन पहले रूसी टीवी को कहा, ‘‘विश्व के सभी फुटबाॅल प्रेमियों और महान फुटबाॅल टीमों का स्वागत है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘फुटबाॅल परिवार के प्रतिनिधियों का स्वागत करना काफी सम्मान और खुशी की बात है। हम चाहते हैं कि यह टूर्नामेंट त्योहार की तरह रहे जो जुनून और भावनाओं से भरा हो। मैं उम्मीद करता हूं कि यह आपके लिए अविस्मरणीय अनुभव होगा। ’’

दुनिया भर के 10 लाख से ज्यादा दर्शक विश्व कप के लिए रूस पहुंचेंगे, जिसमें 32 देशों की टीमें शिरकत करेंगी।