Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऊबर इंडिया ने विराट कोहली को बनाया अपना ब्रांड एम्बेसडर

नई दिल्ली, 12 जून; ऊबर ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को अपना नया ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया। कंपनी ने साथ ही ‘बढ़ते चलें’ नाम से अपनी नई बेसलाइन को भी लांच किया।

ऊबर इंडिया के हेड ऑफ मार्केटिंग, संजय गुप्ता ने कहा, “ऊबर हर सप्ताह भारत में लाखों लोगों को अपने गंतव्य तक ले जाती है। विराट भारत में व्यक्तिगत प्रगति की प्रतिमा हैं और उनके साथ ऊबर को मैदान में ऐसा पार्टनर मिल गया है, जो लाखों भारतीयों के साथ की जाने वाली हमारी ड्राइव का मुख्य रूप है।”

कोहली ने ब्रांड एम्बेसडर बनने पर कहा, “मैं ऊबर के अभियान का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूँ। मैं उस कंपनी का पार्टनर बना हूं, जो शहरों एवं इसके नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित है। मैं किसी भी समय और कहीं भी ऊबर द्वारा राइडर्स को प्रदान की जाने वाली आरामदायक राइड की सराहना करता हूँ। इस अभियान से जुड़कर मुझे व्यक्तिगत स्तर पर ड्राइवर पार्टनर से बात करने का अवसर मिला और मैं समझ सका कि यह कंपनी उन्हें अपने सपने पूरे करने में किस प्रकार मदद कर रही है।”

The post ऊबर इंडिया ने विराट कोहली को बनाया अपना ब्रांड एम्बेसडर appeared first on SportzWiki Hindi.