Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऐतिहासिक टेस्ट जीतते ही रहाणे ने बनाया वो रिकॉर्ड, जो आज तक नहीं कर सके थे धोनी और कोहली

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा ऐतिहासिक टेस्ट मैच इतना ऐतिहासिक हो जायेगा ये शायद अफगानी टीम ने भी नहीं सोचा होगा. मैच दो दिन में ही समाप्त हो गया. टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए ये अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया जिससे  इंडियन टीम आज तक मरहूम थी.

भारत अफगानिस्तान के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारत ने अफगानिस्तान पर पारी और 262 रनों से टेस्ट में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। यह मैच मात्र दो दिन में खत्म हो गया। अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच खेल रहे अफगानिस्तान ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसकी इंटरनेशनल क्रिकेट में शुरुआत इतनी बड़ी हार के साथ होगी।

 

अफगानिस्तान की टीम, खेल के सबसे लंबे प्रारूप में दो दिन से ज्यादा टिक नहीं सकी और दूसरे दिन शुक्रवार को ही अपनी दोनों पारियों में ऑल आउट हो गई।

बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया यह मैच सिर्फ दो दिन में खत्म हो गया। इससे पहले दो दिन में खत्म हुए मैचों की बात की जाए तो इसकी संख्या 20 है। क्रिकेट इतिहास में अभी तक ऐसे हुए टोटल मैचों की बात की जाए  तो अभी तक 21 मैच हुए हैं जिसमें टेस्ट मैच में नतीजा मात्र दो दिन में ही आ गया हो।

बता दें कि भारत को पहली बार किसी टेस्ट मैच में शुरुआती दो दिन में ही जीत मिली है। इस हिसाब से भारत के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे के नाम यह बड़ा रिकॉर्ड जुड़ गया।

आइये नजर डालते है इस तरह के मैचो पर 

 

टीम विजेता साल
इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया 1882
इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया 1886
इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 1888
इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 1888
इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका इंग्लैंड 1889
इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका इंग्लैंड 1889
इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 1890
इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका इंग्लैंड 1896
इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका इंग्लैंड 1896
साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया 1912
इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका इंग्लैंड 1912
इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया 1921
ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज ऑस्ट्रेलिया 1931
साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया 1936
न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया 1946
इंग्लैंड-वेस्टइंडीज  इंग्लैंड 2000
ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया 2002
साउथ अफ्रीका-जिम्बाब्वे साउथ अफ्रीका 2005
जिम्बाब्वे-न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड 2005
साउथ अफ्रीका-जिम्बाब्वे  साउथ अफ्रीका  2017
भारत-अफगानिस्तान भारत 2018

 

आपको अगर हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर और कमेंट करे .

The post ऐतिहासिक टेस्ट जीतते ही रहाणे ने बनाया वो रिकॉर्ड, जो आज तक नहीं कर सके थे धोनी और कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.