भारत-अफगानिस्तान के बीच 14 जून से बेंगलूरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला जाना है। इससे पहले राशिद खान की धारदार गेंदबाजी टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। राशिद खान आईपीएल के बाद बांग्लादेश के साथ चल रही सीरीज में भी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं।
इसे देखते हुे भारत की चिंता लाजमी है। भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच को लेकर अफगानिस्तान के पुर्व कोच लालचंद राजपूत ने टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत की। यहां पेश हैं बातचीत के खास अंश…
राशिद खान कर रहे हैं घातक गेंदबाजी

अफगानिस्तान के चालाक लेग स्पिनर राशिद खान इन दिनों अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं। आईपीएल से लेकर अभी तक राशिद का जलवा बरकरार है। आईपीएल में राशिद खान ने इस बार 21 विकेट अपने नाम किए।
राशिद खान की धुंआधार गेंदबाजी की बदौलत ही सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2018 के फाइनल मुकाबले तक पहुंचने में कामयाब हो पाई। मौजूदा बांग्लादेश सीरीज में राशिद खान ने घातक गेंदबाजी कर रहे हैं।
मुजीब उर रहमान ने इस आईपीएल के 11 मैचों में 14 विकेट झटके हैं। हालांकि भारत के पास रविचंद्रन अश्विन,रविंद्र जडेजा के रूप में दो अनुभवी स्पिनर्स हैं। वहीं टीम में चाइनामैन गेंदबाज भी शामिल है।
राशिद को नहीं देना होगा मौका

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज लालचंद्र राजपूत साल 2016 से 2017 तक अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कोच रह चुके हैं। उन्हें टीम के बारे में अच्छी तरह पता होगा। राजपूत मौजूदा समय पर जिम्बाब्वे के कोच हैं। लालचंद राजपूत ने टीम इंडिया को एम.चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के टर्निंग ट्रैक पर तैयारी करने की सलाह दी है।
उन्होंने कहा
“टर्निंग विकेट पर राशिद खान खतरनाक हो सकता है। यदि हम अफगानिस्तान को एक टर्निंग विकेट देते हैं तो टीम के लिए खतरनाक होगा। क्योंकि उनके पास कम से कम तीन अच्छे स्पिनर हैं।”
बता दें कि अफगानिस्ताान क्रिके टीम के पास पांच स्पिनर हैं। राशिद खान,मुजीब,मोहम्मद नबी,जहीर खान और बाएं हाथ के स्पिनर आमिर हमजा। इन सभी को भारत के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह दी गई है।
ग्रीन टॉप में खेलना भारत के लिए उपयुक्त होगा

लालचंद राजपूत का मानना है कि भारत के लिए सीमिंग ट्रैक चुनना सही होगा। तर्क देते हुए उन्होंने कहा कि,
“उनका तेज गेंदबाजी क्रम अपेक्षाकृत कमजोर है। राजपूत का कहना है कि भारत के लिए सबसे अच्छा विकल्प ग्रीन टॉप में खेलना है और अपने तेज गेंदबाज का इस्तेमाल करना है। वो मैच को दो या तीन दिन में खत्म कर सकते हैं।”
बता दें कि इस मैच मे लिए भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। वहीं मोहम्मद शमी,उमेश यादव,ईशांत शर्मा,शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पांड्या को टीम में जगह दी गई है।
इस तरह राशिद से निपटा जा सकता

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए लालचंद राजपूत ने भारतीय टीम को राशिद खान से निपटने के बारे में भी बताया । उन्होंने कहा कि,
“राशिद खान से निपटने के लिए भारत को सिंगल के साथ खेलना होगा। यह बहुत सरल है। यदि आप उसे मारने की कोशिश करेंगे, तो अपना विकेट जरूर गंवा बैठेंगे। राशिद को खेलने के लिए फ्रंट फुट का इस्तेमाल करना होगा और बैक फुट से न खेलें। बस आपको सिंगल लेना है।”
The post देशप्रेम में अफगानिस्तान के पूर्व कोच लालचंद राजपूत ने भारत को बताई राशिद खान और पूरी टीम की कमजोरी appeared first on SportzWiki Hindi.