Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाई खेलों में फुटबाल टीम की भागीदारी को लेकर असमंजस

नई दिल्ली
 भारतीय पुरूष फुटबाल टीम की एशियाई खेलों में भागीदारी को लेकर आज असमंजस की स्थिति पैदा हो गयी क्योंकि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने साफ किया कि वह टीम स्पर्धाओं में अपने मानदंडों पर कायम रहेगा जिन पर यह खेल अभी खरा नहीं उतरता है।
 

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) को खेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने की उम्मीद है। लेकिन आईओए का कहना है कि वह मानदंडों के हिसाब से केवल शीर्ष आठ में शामिल टीम को ही टीम स्पर्धाओं में भेज सकता है। आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा, ‘‘मैं किसी एक खेल की बात नहीं करूंगा लेकिन टीम स्पर्धा में शीर्ष आठ में शामिल और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में शीर्ष छह में शामिल का मानदंड है और हम इस पर कायम हैं।’’

इस बारे में जब एआईएफएफ सचिव कुशाल दास से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, ‘‘हमारे अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने नरिंदर बत्रा (आईओए अध्यक्ष) से बात की है और हमें उम्मीद है कि हमारी टीम को एशियाई खेलों में भेजा जाएगा।’’