Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जैक बाल की इंग्लैंड टीम में वापसी

लंदन
 इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ इस महीने होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए चोटिल क्रिस वोक्स के कवर के तौर पर नाटिंघमशर के तेज गेंदबाज जैक बाल को टीम में शामिल किया है। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के दौरान वोक्स की जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। आलराउंडर बेन स्टोक्स पहले से ही चोटिल हैं।           

ये दोनों स्काटलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले एकमात्र वनडे मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इसके अलावा ये दोनों आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के शुरुआती हिस्से में भी उपलब्ध नहीं रहेंगे। बाल ने अपना पिछला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच जनवरी में पर्थ में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इंग्लैंड ने यह श्रृंखला 4-1 से जीती थी। उन्होंने अब तक 17 मैचों में 21 विकेट चटकाए हैं।            

आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है-     
इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोनाथन बेयरस्टा, जैक बाल , सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, टाम कुरेन, एलेक्स हेल्स, लियान प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन राय, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।  

श्रृंखला का कार्यक्रम-
13 जून : पहला वनडे , द ओवल 
16 जून : दूसरा वनडे , कार्डिफ
19 जून : तीसरा वनडे , ट्रेंटब्रिज 
21 जून : चौथा वनडे , चेस्टर ली स्ट्रीट       
25 जून : पांचवां वनडे , ओल्ड ट्रैफर्ड