Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिद्धार्थ कॉल ने कीवी कप्तान को लेकर आखिर दे दिया ये चौकाने वाला बयान

खेल डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कॉल ने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है इस खिलाडी ने टीम के लिए आखिर के डेथ ओवर्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया है आईपीएल में इस प्रदर्शन को चयनकर्ताओं द्वारा अनदेखा नहीं किया जा सकता और इस खिलाडी ने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विल्लियम्सन के लेकर बयान दिया है।

कौल के मुताबिक केन ने पिछले साल उनके लिए राष्ट्रीय टीम की भविष्यवाणी की थी और सनराइजर्स की अगुवाई करने के लिए कॉल ने उनकी प्रशंसा भी की है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि किवी क्रिकेटर हमेशा उनके बारे में सकारात्मक है और खेल के महत्वपूर्ण चरणों में उन्होंने हमेशा भरोसा जताया है।

कॉल ने बताया कि "वह हमेशा मेरे बारे में बेहद सकारात्मक रहे है। उन्होंने मुझे पिछले सीजन में बताया कि आप किसी भी सर्किट में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उसने मुझे काफी आत्मविश्वास दिया और जब वह कप्तान थे उसने टीम में मुझे कई मौके दिए। जब आपका कप्तान आपको समर्थन देता है, तो आप अच्छा महसूस करते हैं। गेंदबाजी की मांग के अनुसार, उन्होंने मुझे महत्वपूर्ण ओवरों में गेंदबाजी करने के लिए कहा"।