Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्पेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम को हराया

मैड्रिड। स्पेन के खिलाफ पांच मैचों की शृंखला के शुरुआती मैच में ही भारतीय महिला टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे पहले मैच में 0-3 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम मैच में मिले मौकों को भुनाने में असफल रही। स्पेन की ओर से मैच में लोला रियरा (48वें, 52वें मिनट) और बर्टा बोनास्त्रे (छठे मिनट) ने गोल दागे।

फीफा विश्वकप में नजर आएगा इस बार ये नजारा, होगी बॉल गर्ल की भूमिका

मेजबान टीम ने मैच के पहले क्वार्टर में ही अपना दबदबा बनाते हुए शानदार खेल दिखाया। बर्टा बोनास्त्रे ने मैच के छठे मिनट में ही गोल करके अपनी टीम स्पेन को बढ़त दिला दी। भारतीय कप्तान रानी रामपाल के पास 14वें मिनट में गोल करने का बहुत अच्छा मौका था, लेकिन उनका शॉट बाहर की ओर जा गिरा।

धोनी ने अपने खेल को लेकर किया बड़ा खुलासा, जल्द ही कर सकते है बड़ी घोषणा

एशियाकप जीतने वाली टीम को दी गई इतनी नकद राशि की जानकर रह जाएंगे हैरान

भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर की अच्छी शुरुआत की। हालांकि इस क्वार्टर में अनुपा बार्ला और रानी मौका भूनाने में असफल रही। इसके बाद भारतीय टीम को 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर, लेकिन वह इसे भी गोल में बदलने में असफल रही। अंतिम क्वार्टर में एक बार फिर से स्पेन के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए। इस क्वार्टर में 48वें मिनट में रियरा ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया।

FIFA WORLD CUP: जीतने वाली टीम को मिलेगी इतनी इनामी राशि की हो जाएगी मालामाल

इसके बाद अभी चार मिनट ही गुजरे थे कि रियरा ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल कर अपनी टीम की बढ़त को 3-0 किया। इसके बाद दोनों ही टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो सका और स्पेन ने आसानी से ये मैच अपने नाम कर लिया।