खेल डेस्क। पाकिस्तान के क्षेत्ररक्षण कोच स्टीव रिक्सन का पीसीबी के साथ विवाद इतना बढ़ गया है कि अब उन्होंने अपना पद छोडऩे का फैसला लिया है। मीडिया रिपोट्र्स से मिली जानकारी के अनुसार स्टीव रिक्सन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से नाखुश है जिसके कारण वह स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले दो टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बाद पद छोडऩे का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दी मजदूरों को ये बड़ी सौगात
मीडिया रिपोट्र्स की माने तो बताया जा रहा है कि पीसीबी और रिक्सन के बीच मतभेद इतने बढ़ गए है कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में दूसरे टेस्ट से पहले टीम के साथ अभ्यास तक तो दूर उन्होंने मैदान पर जाने से भी मना कर दिया। एक समाचार पत्र के अनुसार बताया जा रहा है कि रिक्सन और पीसीबी के बीच के रिश्ते ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट विकेटकीपर की छोटी मोटी शिकायतों के कारण बिगड़ हैं।
इस बोर्ड ने घोषित किए कक्षा 12 के साइंस, कॉमर्स और आट्र्स के परिणाम
बताया जा रहा है कि वह दो साल पहले मिकी आर्थर के टीम का मुख्य कोच होने के दौरान सहयोगी स्टाफ का हिस्सा बने थे। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार रिक्सन की पीसीबी बोर्ड से कई शिकायतें है जिनमें लाहौर में उचित निवास नहीं दिया जाना और मासिक वेतन के भुगतान में देर होना भी शामिल है। बताया जा रहा है कि मामला जब और गरमा गया जब लीड्स टेस्ट से पहले रिक्सन को उनका वेतन नहीं दिया गया।
देश में क्षेत्रीय असमानता बढ़ रही है :मोदी
उल्लेखनीय है कि इससे पहले खबरे आ रही थी कि रिक्सन ने अचानक फैसला किया था कि वह निजी कारणों और पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण अपने पद पर बरकरार नहीं रह पाएंगे, लेकिन जो असली वजह है आखिरकार वो अब सबके सामने आ चुकी है।