इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने अपनी आने वाली किताब में अपने पहले पति एजाज रहमान, वसीम अकरम, मीडिया कोऑर्डिनेटर अनिल ख्वाजा, जुल्फिकार बुखरी के बारे में जिक्र किया है, इसी किताब को लेकर इन चारों ने रेहम को कानूनी नोटिस भेजा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस किताब में विभिन्न सेलेब्रिटीज से रेहम खान के परस्पर मिलने जुलने से लेकर इमरान खान से शादी का जिक्र है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस पुस्तक का कुछ हिस्सा लीक हुआ है, जिस पर ना सिर्फ इमरान खान को बल्कि क्रिकेटर वसीम अकरम, बिजनेस मैन जुल्फिकार बुखारी, रेहम के पहले पति इजाज रेहम को भी कड़ी आपत्ति है. इन सब लोगों ने रेहम खान को नोटिस भेजा है.
बताया जा रहा है कि रेहम खान ने अपनी आत्मकथा में कई सेलिब्रेटी के साथ अपने संबंध और इमरान खान से शादी का पूरी जानकारी दी है. लेकिन इस तथ्य में कई बातें ऐसी हैं जो बेहद विवादित हैं. बताया जा रहा है कि ये किताब इमरान खान की शादी के आस-पास लिखी गई है.

इसके अलावा रहमान पर रेहम खान के प्रति हिंसा और निर्दयता बरतने का भी गंभीर आरोप है. रेहम खान ने वसीम अकरम पर अय्याश और व्यभिचारी होने का गंभीर आरोप लगाया है. इसके अलावा किताब में पाकिस्तान तहरीक-ए- इंसाफ की अनिला ख्वाजा के साथ इमरान के अवैध संबंधो का भी जिक्र किया गया है. नोटिस में रेहम खान को 14 दिन का समय दिया गया है.

इसमें रेहम खान से मौजूदा रूप में किताब न छापने की सलाह दी गई है. अगर 14 दिन के भीतर रेहम खान इन सब बातों को नहीं मानती तो चारो लोग किताब के प्रकाशन को रुकवाने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खट-खटाएंगे. वही पार्टी के कुछ नेताओं ने ट्विटर के जरिए रेहम खान पर इमरान को बदनाम करने का आरोप लगाया.

रेहम ने अपनी आत्मकथा में चारों के बीच संबंधो का जिक्र किया है, इस आत्मकथा के विमोचन से पहले ही हंगामा मच गया है, सबको अपनी इमेज की चिंता सता रही है. सभी ने ये भी आरोप लगाया है कि रेहम हम सबको बदनाम करने की कोशिश कर रही है.
The post इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान को वसीम अकरम ने सख्त हिदायत के साथ भेजी क़ानूनी नोटिस appeared first on SportzWiki Hindi.