Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक पांड्या ने मोहम्मद शहजाद के भारी भरकम शरीर का कुछ इस प्रकार उठाया फायदा, उखाड़ डाली गिल्लियां

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच जो 14 जून को शुरू हुआ था और दूसरे ही दिन समाप्त हो गया। इस एकमात्र टेस्ट मैच में हार्दिक पांड्या ने अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग से शानदार प्रदर्शन किया और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इससे पहले आपको बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था जिसके बाद शिखर धवन (107) और मुरली विजय के (105) रनों की शानदार बल्लेबाजी के चलते 474 रन बनाये थे। इन दोनों के अलावा हार्दिक पांड्या ने 71 और लोकेश राहुल ने 54 रनों की पारी खेली थी।

बिजली सी फुर्ती दिखाते हुए पांड्या ने इस तरह किया मोहम्मद शहजाद को रन आउट

हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर है और यह तो आप भी जानते है। इन्होंने पहले शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 रनों की पारी खेली और इसके बाद अपनी फील्डिंग में जलवा दिखाते हुए अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को बिजली सी फुर्ती दिखाते हुए इन्हें महज टीम के 15 रन ही रन आउट कर दिया था।

अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद जो कि काफी भारी भरकम शरीर के लिए जाने जाते है इस कारण उन्हें दौड़ने में तकलीफ का सामना करना पड़ता है और यही हाल हुआ इन्हें हार्दिक पांड्या के सामने क्योंकि पांड्या ने बड़ी तेजी से थ्रो फेंका और उनकी गिल्लियां उड़ा डाली।

यहाँ देखिये वीडियो:-

तो भारत के 474 रनों के बड़े स्कोर के जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने जहाँ पहली पारी में 109 रन बनाये तो दूसरी पारी में थोड़ा समय जरूर दिया, लेकिन फिर भी महज 103 ही रन बना पायी और ऑल आउट हो गयी। अफगानिस्तान को यह मुकाबला एक पारी और 262 रनों के अंतर से हारना पड़ा है।

अब भारतीय टीम इसी महीने आयरलैंड के खिलाफ 27 और 29 जून को दो टी20 मैच खेलने है इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ लंबी सीरीज खेलनी है इसके लिए खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हुए है।

The post हार्दिक पांड्या ने मोहम्मद शहजाद के भारी भरकम शरीर का कुछ इस प्रकार उठाया फायदा, उखाड़ डाली गिल्लियां appeared first on SportzWiki Hindi.