स्पोर्ट्स डेस्क। काफी समय से विवादों में चल रहें भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी उनकी पत्नी के आरोपों के बाद काफी समय से विवादों में बने हुए है। मोहम्मद शमी की पत्नी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए पाकिस्तानी लड़की के साथ अवैध सम्बन्ध स्पष्ट किये। इस बार का आईपीएल सीजन भी शमी के लिए कुछ खास नही रहा है।
अभी उनकी पत्नी हसीन ने एक और आरोप लगाते हुए कहा था कि "शमी ईद के पांच दिन बाद अपने बड़े भाई की साली से शादी करना चाहते है और यही वजह है कि उसने मुझे पैसे दिए और तलाक के लिए कहा है।" साथ ही शमी ने इसका जबाब देते हुए कहा की "मेरी पहली शादी के कारण मुझे बहुत परेशानी हुई। क्या आपको लगता है कि मैं पागल हूँ कि मैं एक और लड़की से शादी करूंगा?
साथ ही मोहम्मद शमी कहा कि " किसी और लड़की से शादी करने और अपने जीवन में और अधिक परेशानियों के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि, "पिछले कुछ महीनों में हसीन ने मेरे बारे में बहुत सारे आरोप लगाए हैं और यह इसके अतिरिक्त है। यह अच्छा है, तो मैं उसे अपने दूसरे विवाह में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित करूंगा।" वह जल्द ही भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर जाएगे।
Herald