क्रिकेट जगत में वैसे तो कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो प्रशंसकों के द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। अपने खेल के साथ ही अपने अंदाज के लिए भी कई क्रिकेटरों ने अपने प्रशंसकों के दिलों में जगह बनायी है तो कुछ उसी तरह से टी-20 क्रिकेट के यूनिवर्सल बॉस वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल विश्व क्रिकेट में सबसे चहेते खिलाड़ी माने जाते हैं।

गेल हैं क्रिकेट जगत के सबसे मनोरंजनकारी खिलाड़ी
क्रिस गेल अपने अंदाज के लिए लोगों के बीच बहुत ही पसंदीदा क्रिकेटर में से एक हैं। क्रिस गेल का अंदाज बड़ा ही जुदा है। गेल क्रिकेट जगत के सबसे मस्तमौला खिलाड़ी हैं जो हर समय किसी ना किसी तरह से अपना और दर्शकों का मनोरंजन करने से नहीं चुकते हैं।

गेल प्रशंसकों का करते हैं जबरदस्त मनोरंजन
विदेशी खिलाड़ियों में क्रिस गेल को भारत में बड़ा पसंद किया जाता है। क्रिस गेल अपने मस्तमौला अंदाज के साथ भारतीय खेल प्रेमियों के दिलों में जगह बना चुके हैं। ये हमेशा ही हंसते रहते हैं और साथ ही अपने प्रशंसकों को भी हंसाने या मनोरंजन करने का एक मौका तक नहीं गंवाते हैं।

आईपीएल के दौरान गेल का शादार डांस
हाल ही में क्रिस गेल भारत में ही थे। गेल भारत में खेली गई इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा थे। गेल ने इस दौरान अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी अदाओं से भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान उन्होंने एक हरियाणवी गाने तेरी आंखों का जो काजल गाने पर जोरदार डांस किया था। गेल के इस डांस को खासा पसंद भी किया गया।
Not sure when the Funeral is but sincere thanks for retweeting it
However, each time you come out and bat I feel like I'm attending the Funeral of a 'LEATHER BALL'
You literally kill it with those bang bang sixes out of the park
Love and regards from India
— A VICKY KUMAR (@ImVickyKumar) June 3, 2018
गेल जैसा डांस किया इस भारतीय प्रशंसक ने
हाल ही में क्रिस गेल के इस डांस के वीडियो को देखकर एक भारतीय प्रशंसक ने भी डांस की तरह ही जोरदार डांस किया। इस व्यक्ति ने अपने गेल जैसे इस डांस को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस डांस को देखकर क्रिस गेल ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया। क्रिस गेल ने ट्वीट करते हुए इसका जवाब अपने ही मस्तमौला अंदाज में दिया।
देखिए ट्वीट्स
You killed it! When is the funeral?
https://t.co/DtX5z5oDgN
— Chris Gayle (@henrygayle) June 3, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post क्रिस गेल की तरह इस भारतीय फैन ने किया डांस तो युनिवर्सल बॉस ने अपने ही अंदाज में दिया जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.
