Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यो-यो टेस्ट पास करने में अब यह भारतीय खिलाड़ी भी रहा नाकाम, हुआ टीम से बाहर

बेंगलुरु। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बाद अब इंडियन प्रीमियर लीग में अपने बल्ले के दम पर शानदार प्रदर्शन करने वाले अंबाती रायुडू भी फिटनेस टेस्ट पास करने में नाकाम रहे। इस कारण उन्हें भी शमी की तरह भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है।

अंबाती रायुडू को टीम से बाहर करने के बाद अब उनके स्थान पर अनुभवी सुरेश रैना ने भारतीय एकदिवसीय टीम जगह मिली है। रैना ने ढाई साल से भी अधिक समय के बाद भारतीय एकदिवसीय टीम में जगह बनाई है। पहले इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम में शामिल किए गए अंबाती रायुडू यो - यो टेस्ट पास करने में असफल रहे। इसी कारण उन्हें इस टीम से बाहर किया गया है।

आईपीएल-11 मेंं चेन्नई सुपर किंग्स को चैम्पियन बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रायुडू फिटनेस के इस नए मानदंड में पर्याप्त अंक हासिल करने में असफल रहे। जिसके कारण उन्हें टीम इंडिया से बाहर होना पड़ा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रेाल बोर्ड ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि फिटनेस टेस्ट में नाकाम रहने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ शृंखला के लिए भारतीय एकदिवसीय टीम में अंबाती रायुडू की जगह सुरेश रैना को शामिल किया है।बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना ने अपना अन्तिम एकदिवसीय मैच 25 अक्टूबर 2015 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुंबई में खेला था।

इससे पहले मोहम्मद शमी भी फिटनेस टेस्ट पास करने में नाकाम रहे थे, जिसके कारण उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ हुए एक मात्र टेस्ट की भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय एकदिवसीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन , रोहित शर्मा , केएल राहुल , श्रेयस अय्यर , सुरेश रैना , महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर) , युजवेंद्र चहल , कुलदीप यादव , वाशिंगटन सुंदर , भुवनेश्वर कुमार , जसप्रीत बुमराह , हार्दिक पांड्या , सिद्धार्थ कौल और उमेश यादव।