Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फ्रेंच ओपन: सिमोना हालेप ने अपना जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब

पैरिस 
एक सेट से पिछड़ने के बाद सिमोना हालेप ने शानदार वापसी करते हुए स्लोएने स्टीफेंस को फ्रेंच ओपन फाइनल में हराकर पहला ग्रैडस्लैम खिताब अपने नाम किया।  

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हालेप ने दो घंटे तीन मिनट तक चले मुकाबले में 3- 6, 6- 4, 6-1 से जीत दर्ज की। इससे पहले वह तीन ग्रैंडस्लैम में फाइनल में हार गई थी जिसमें दो बार रोलां गैरो पर मिली हार शामिल है। 

जीत के बाद उसने कहा, ‘पिछले गेम में मुझे लगा कि मैं सांस नहीं ले सकूंगी।’ एक साल पहले येलेना ओस्टापेंको ने उसे यहां हराया था। एक समय लग रहा था कि अमेरिकी ओपन चैंपियन स्टीफेंस खिताब जीत लेंगी जब वह 6-3, 2-0 से आगे थीं लेकिन अमेरिका की दसवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पर थकान हावी हो गई। 

हालेप ने आखिरी सेट में सिर्फ पांच सहज गलतियां की। पहले सेट में स्टीफेंस हावी रहीं और महज 41 मिनट में सेट जीत लिया। ऐसा लगने लगा था कि हालेप पहली बार सीधे सेटों में ग्रैंडस्लैम फाइनल हार जायेगी जब स्टीफेंस ने दूसरे सेटमें चौथे ब्रेक पॉइंट पर पहला गेम जीता। 

हालेप ने इसके बाद 13 में से 12 अंक बनाकर मैच का पासा पलट दिया। उधर स्टीफेंस फोरहैंड पर लगातार गलतियां करती रही। हालेप ने दूसरा सेट जीतकर मैच को निर्णायक सेट तक खींचा जिसमें स्टीफेंस शुरू ही से दबाव में रही और वापसी नहीं कर पाई ।