स्पोर्टस डेस्क। क्रिकेट का खेल अनिश्चितताओं की वजह से चर्चाओं में बना रहता हैं वहीं खिलाडियों द्वारा की जाने वाली स्पॉट फिक्सिंग की वजह से भी ये सुर्खियां बटौरता रहता हैं। विश्व क्रिकेट में कई ऐसे नामचीन खिलाडी हैं जिन्होंने स्पॉट फिक्सिंग करके अपना करियर तबाह कर लिया वहीं कुछ खिलाडीयों से सटौरिये या स्पॉट फिक्सिंग वाले लोग संपर्क साधने की कोशिश करते नजर आते हैं। हालहीं में पाकिस्तान के एक खिलाडी ने स्पॉट फिक्सिंग के एक मामले को लेकर बडा खुलासा किया हैं। जीहां हम बात कर रहें पाकिस्तानी खिलाड़ी उमर अकमल की जिन्होंने हालहीं में दिये अपने एक बयान से सबको हिलाकर रख दिया हैं। दरअसल पाकिस्तान के इस खिलाडी ने क्रिकेट में स्पॉट फिक्सिंग के बारें में बात करते हुए बताया हैं कि वर्ष 2015 में खेले गये मैच में उन्हें भारत के खिलाफ स्पॉट फिक्सिंग का ऑफर दिया गया था।
पाकिस्तान सहित विश्व के कई ऐसे खिलाडी हैं जिनका नाम पहले स्पॉट फिक्सिंग में आ चुका हैं। इन खिलाडीयों की लिस्ट में भारत के भी कुछ खिलाडीयों के नाम शामिल हैं जिनकी कारगुजारियों के चलते उन्हें अपने करियर से हाथ धोना पडा हैं। हालफिलहाल उमर अकमल पाकिस्तान की क्रिकेट टीम से बाहर चल रहें हैं मगर उनके इस खुलासें ने एक बार फिर शक की सुई पाकिस्तानी खिलाडीयों की तरफ मोड दी हैं। पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाडी उमर अकमल ने ये खुलासा पाकिस्तानी मीडिया को दिए गये एक इंटरव्यू में किया हैं।
उमर अकमल ने इस खुलासे में कहा हैं कि स्पॉट फिक्सरों ने उनसे कांटेक्ट करके भारी-भरकम रकम का ऑफर दिया था और भारत के खिलाफ पहले मैच में दो गेंद पर रन नहीं बनाने को कहा था। उमर अकमल ने खुलासे में कहा हैं कि उन्हें इसके लिए 2 लाख डॉलर का ऑफर दिया गया था। उमर अकमल के अनुसार ये मैच 2015 विश्व कप में पाकिस्तानी टीम का पहला मैच था। पाकिस्तानी खिलाडी के अनुसार इस तरह के ऑफर उन्हें पहले भी मिल चुके हैं मगर उन्होंने इस ऑफर को ठूकराकर ऐसे ऑफर कभी ना देने को कहा था। हालांकि उमर इस मैच में बाहर बैठे थे।
Herald