Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान के खिलाफी आखिरी मैच में शब्बीर के ना खेलने की वजह आयी सामने, साथी खिलाड़ी के साथ की थी ये शर्मनाक हरकत

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज अभी हाल ही में खेली गयी है. इस सीरीज में अफगानिस्तान ने 3-0 से जीत दर्ज की. यह सीरीज भारत में ही खेली गयी. इसका अंतिम मैच 7 जून को देहरादून में खेला गया था. इस मुकाबले में बांग्लादेश को सिर्फ एक रन से हार का सामना करना पड़ा था.

इस अंतिम मुकाबले में बांग्लादेश के ऑल राउंडर शब्बीर रहमान मैदान पर खेलने के लिए नही उतरे थे. तब ये समझ नही आ रहा था कि बांग्लादेश ने अचानक शब्बीर को बाहर क्यों कर दिया, लेकिन अब उनके बाहर होने की वजह सामने आयी है.

साथी खिलाड़ी के साथ की थी हाथापाई 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र से पता चला है कि शब्बीर के सीरीज के अंतिम मैच में ना खेलने की वजह अनुशासनात्मक कार्रवाई रही है. ऐसी जानकारी मिली है कि शब्बीर की अपने साथी खिलाड़ी के साथ बहस हो गयी थी. जिसके बाद बात हाथापाई तक पहुंच गयी थी.

मौके पर मौजूद एक शख्स के मुताबिक दूसरे टी-20 मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में किसी बात को लेकर शब्बीर ने मेंहदी हसन को भला बुरा कहना शुरु कर दिया था. यह बात दोनों के आपस में उलझने तक पहुंच गयी थी. नाम ना बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया

”यह कोई बड़ा मामला नही था. बस गलतफहमी हो गयी थी. इस घटना को मैनेजर की रिपोर्ट तक में शामिल नही किया गया है.”

बता दें एक फैन से गलत व्यवहार करने की वजह से घरेलू क्रिकेट खेलने पर शब्बीर पर पहले ही बैन लगा हुआ है. जिसे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ही लगाया है. शब्बीर को राजशाही में फर्स्ट क्लास मैच के दौरान एक फैन से गलत बर्ताव का दोषी पाया गया था. इसके बाद बीसीबी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए शब्बीर पर बैन लगा दिया था.

The post अफगानिस्तान के खिलाफी आखिरी मैच में शब्बीर के ना खेलने की वजह आयी सामने, साथी खिलाड़ी के साथ की थी ये शर्मनाक हरकत appeared first on SportzWiki Hindi.