भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मैच खेला गया. इस मैच में टॉस जीत कर आयरलैंड ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया . भारत ने आज के मैच में चार बदलाव किये . वही दूसरी तरफ आयरलैंड ने टीम में एक बदलाव किया .
भारत ने खड़ा किया मजबूत स्कोर

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने आज विस्फोटक बल्लेबाज़ी का नमूना पेश किया .लोकेश राहुल (70) और सुरेश रैना (69 ) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 213 रन बनाए थे. हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने भी केवल 9 गेंदों पर नाबाद 32 रन की तूफानी पारी खेली. राहुल ने आज 28 गेंदों में अर्धशतक लगाया.
आयरलैंड के बल्लेबाज़ हुए फेल
आयरलैंड के बल्लेबाज़ 214 रन के स्कोर के आगे दबाव में नज़र आया. इसका नजरा उनकी बल्लेबाज़ी में साफ देखने को मिला. आयरलैंड की आधी टीम सिर्फ 36 रन ही वापस लौट गई. वही पूरी टीम सिर्फ 70 रन पर आलआउट हो गए. उसके चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके.टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान गैरी विल्सन ने बनाए. उन्होंने 16 रन की पारी खेली. लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट लिए. इनके अलावा उमेश यादव ने दो विकेट, हार्दिक और कौल ने 1-1 विकेट हासिल किया.
हम मजबूती से वापस आएँगे

मैच के बाद बात करते हुए आयरलैंड के कप्तान ने कहा कि
“मैं निराश हूँ कि बल्लेबाजों ने कुछ ख़ास नही किया. हम पिछले मैच में इससे बेहतर हालात में थे. हमे पता है भारत के पास के चेज करने के लिए एक मजबूत टीम है.और मुझे नही लगता है कि विकेट किसी भी तरह का कोई भी अलग तरह से व्यवहार करता अगर हम बल्लेबाज़ी करते तो. ये हमारे लिए सिखाने के लिहाज से अच्छा है. उनके पास आईपीएल से काफी अच्छे खिलाड़ी हैं.वो हम भी कोच से बात कर और मेहनत कर मजबूती से वापस आने की कोशिश करेंगे.”
The post भारत से मिली हार के बाद आयरलैंड के कप्तान ने इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.