ब्रेडा (नीदरलैंड)। गत उपविजेता भारत को एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में बेल्जियम के खिलाफ 1-1 का ड्रॉ खेला। हालांकि भारतीय हॉकी टीम इस ड्रा के बाद भी चार मैचों से सात अंकों के साथ तालिका में चोटी पर पहुंच गई है। इससे भारत की खिताबी मुकाबले में पहुंचने की संभावनाएं अभी भी बनी हुई है।
कुलदीप यादव ने टी-20 में बना दिया ये विश्व रिकॉर्ड
भारत ने हरमनप्रीत सिंह (10वें मिनट) के पेनल्टी कॉर्नर से हुए गोल से बढ़त प्राप्त की। जब ऐसा लग रहा था कि भारत यह मैच जीत जाएगा तभी मैच के 59वें मिनट में उसने बढ़त गंवा दी। बेल्जियम की ओर से लोइक लुईपारेट ने 59वें मिनट में गोल किया।भारतीय टीम अब टीम कल अंतिम राउंड रोबिन मैच में मेजबान नीदरलैंड से भिड़ेगी।
दूसरे टी-20 में आयरलैंड के खिलाफ इस लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी भारतीय टीम
भारत ने इससे पहले पहले मैच में पाकिस्तान को 4-0 से और दूसरे मैच में ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को 2-1 से पराजित किया। लेकिन उसे गत चैम्पियन औरचैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से 2-3 की हार झेलनी पड़ी थी।इस ड्रा के बाद भी बेल्जियम तीन अंकों के साथ फाइनल की होड़ से बाहर हो चुका है।
मलेशियन ओपन : श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में, सायना नेहवाल बाहर
भारतीय हॉकी टीम को अपना अन्तिम लीग मैच रविवार को हॉलैंड से खेलना है जिसके बाद फाइनल की दो टीमों का फैसला होगा। इससे पहले पाकिस्तान ने ओलम्पिक चैंपियन अर्जेंटीना को 4-1 से शिकस्त दी। चार मैचों में पाक टीम की यह पहली जीत थी। पाकिस्तान भी खिताबी मुकाबले की होड़ से बाहर है।
टी-20: बटलर की रिकॉर्ड पारी की मदद से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
भारत तालिका में चोटी पर आ गया है। हालांकि गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और मेजबान हॉलैंड के बीच होने वाले मैच के बाद तालिका के समीकरण बदल सकते हैं। टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को तालिका में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के बीच होगा।