खेल डेस्क। पाकिस्तान की टीम को स्कॉटलैंड के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच खेलना है और इस एकमात्र टी20 मैच के लिए पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की घोषणा हो चुकी है पाकिस्तान बोर्ड ने टीम की घोषणा कर दी है बाएं हाथ के ऑलराउंडर हरिस सोहेल को स्कॉटलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों के लिए टी 20 श्रृंखला के लिए पाकिस्तान टीम में चोटिल बाबर आज़म की जगह शामिल किया गया है।
इंजमाम उल हक की अध्यक्षता के अनुसार कप्तान सरफराज अहमद और कोच मिकी आर्थर के परामर्श के बाद टीम की घोषणा की गयी। हरिस ने जनवरी में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ केवल दो ओडीआई में लगातार शानदार प्रदर्शन किया था हालांकि वह उस दौरे पर टी 20 टीम में शामिल नहीं किये गए।
संभावित एकादश : फखार जामन, अहमद शहजाद, हरिस सोहेल, शोएब मलिक, असिफ अली, हुसैन तलत, सरफराज अहमद (कप्तान / विकेटकीपर), फाहिम अशरफ, शदाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद अमीर, हसन अली, राहत अली, उस्मान शिनवारी, शाहीन शाह अफरीदी