12 जून को बीसीसीआई भारतीय कप्तान विराट कोहली को बेंगलूरू में पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित करेगा। विराट कोहली लगातार दूसरी बार यह अवॉर्ड से नवाजे जा रहे हैं। यह पुरस्कार उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को देखते हुए दिया जा रहा है। बीसीसीआई ने इसकी जानकारी गुरूवार को दी।
बीसीसीआई अपने पुरस्कार समारोह में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करता है। आइए एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जो सबसे ज्यादा बार पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजे जा चुके हैं।
1-विराट कोहली

सबसे ज्यादा बार पॉली उमरीगर अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली सबसे ऊपर हैं। कोहली को पिछले साल भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजा गया था। साल 2013 को छोड़ दे तो कोहली 2011 से लगातार इस अवॉर्ड के हकदार बने हैं।
अभी तक भारतीय कप्तान विराट कोहली को बीसीसीआई पांच बार इस सम्मान से सम्मानित कर चुका है। साल 2011-12, 2014-15, 2015-16, 2016-17, 2017-18 में पॉली उमरीगर अवॉर्ड कोहली की छोली में आया।
The post सबसे ज्यादा बार पॉली उमरीगर अवॉर्ड पाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने कोहली,धोनी समेत इन दिग्गजों के नाम लिस्ट से गायब appeared first on SportzWiki Hindi.